बदायूं। राहुल गांधी द्वारा लगातार आवाज उठाने पर मोदी सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले को कांग्रेस ने अपनी जीत बताया है। इसलिए जिला कांग्रेस कमेटी ने आंबेडकर पार्क से कचहरी तक राहुल गांधी को धन्यवाद देने को जुलूस निकाला।
जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि राहुल गांधी के दबाव में मोदी सरकार को झुकना पड़ा और जातिगत जनगणना का फैसला लेना पड़ा। राहुल गांधी देश में दबे, कुचले, शोषित, वंचित, पिछड़े और आदिवासी समाज की एकमात्र आवाज हैं। जातिगत जनगणना के बाद आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से हटाने का संघर्ष आगे बढ़ाया जाएगा। सामाजिक न्याय दिलाने तक राहुल गांधी के सिपाही कांग्रेस जन चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह, बफाती मियां , हाजी नुसरत अली, सुनीता सिंह, दीपक मिश्रा ,फितरत खान , कार्तिक रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।