फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress responsible for the plight of farmers

किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Thu, 25 Feb 2016 08:29 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 25 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Congress responsible for the plight of farmers
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली में 28 फरवरी को होने वाली किसान रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने यहां व्यापक संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 67 सालों में किसानों की जो दुर्दशा हुई है, उसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस जिम्मेदार है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर हुई बैठक में तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों की हालत सुधारने के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं, जिनका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। बरेली में होने वाली किसान रैली में प्रधानमंत्री खुद किसानों के लिए गए कार्यों की जानकारी देंगे। रैली संयोजक प्रेमस्वरूप पाठक ने किसानों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मपाल आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर, महेश चौहान, कृष्ण राठौर, सीमा चौहान, विनोद शर्मा, अशोक चौहान, पीसी शर्मा, अनूप सिंह, योगेंद्र, सुधीर श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन


ककराला पहुंचे प्रदेश मंत्री चौहान
भाजपा के प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने रैली के लिए ककराला क्षेत्र का दौरा किया। किसानों से संपर्क कर उनसे रैली में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, राणाप्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, अनिल भारद्वाज, वीरपाल शाक्य, वीरेंद्र सिंह पाल, सेवाराम कश्यप, संजीव पटेल, राजपाल फौजी, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बीमा योजना का मिलेगा लाभ
भाजपा प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह ने श्याम उपाध्याय के प्रतिष्ठान पर बैठक कर रैली पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान बीमा योजना में खेत से खलिहान तक बीमा का प्रावधान रखा है। बीमा के अंतर्गत फसल की बुवाई का 14 दिन निकल जाने से लेकर फसल घर तक पहुंचने तक नुकसान होने पर बीमा मिलेगा। पं. दीनदयाल जीवन ज्योति के माध्यम से सभी गांवों में विद्युतीकरण होगा। जर्जर लाइनों को बदले का काम पूरा किया जाएगा। इस मौके पर राकेश माहेश्वरी, अतुल गुप्ता, श्यामसुंदर उपाध्याय, हेतराम शाक्य, राजेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रामप्रशाद शाक्य, गंगा सिंह चौहान उपस्थित रहे।


पहली बार खाद के लिए नहीं परेशान हुए किसान
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा के प्रतिष्ठान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रैली की रणनीति तैयार की। तोमर ने कहा कि देश में पहली बार किसानों को खाद और डीएपी के लिए परेशान नहीं होना पड़ा है। इससे पहले हमेशा डीएपी और खाद पर माफियाओं का कब्जा रहता था। अब नीम कोटिड यूरिया बनाने का काम प्रधानमंत्री ने किया। इसके अलावा किसानों के फसल में होने वाले नुकसान का पूरा पैसा दिलाए जाने का बीमा कंपनियों में प्रावधान रखा गया है। इससे पहलेे राजस्व विभाग द्वारा आकलन के बाद ही प्रतिशत के आधार पर पैसा दिया जाने का प्रावधान था। मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के हित और देश के विकास को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं बनाई हैं। मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक यादव ने कहा कि यह पहली रैली होगी जहां प्रधानमंत्री मोदी किसानों से सीधी वार्ता करेगें। इस मौके पर सुभाष गौड़, सौरभकांत माहेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी, अंबरीश वर्मा, अवढर शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed