{"_id":"69f3a21373769ee27f067864","slug":"congress-members-paid-tribute-to-the-martyrs-of-kakrala-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162770-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ककराला के शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ककराला के शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
ककराला के शहीदों को श्रद्वांजलि देते कांग्रेसी। स्रोत- कांग्रेस
ककराला। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष में शहीद हुए ककरालावासियों को कांग्रेसियों ने बड़ा बाग में श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम शहीद मेला के उद्घाटन की प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के बाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ा बाग में शहीदों की याद में एक शहीद स्मारक बनाने का भी ऐलान किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह ककराला पूरब पुल स्थित बड़ा बाग पहुंचे। उन्होंने भारत के प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष में शहीद हुए ककरालावासियों को नमन करते हुए उनकी कुर्बानियों को याद किया। ऐतिहासिक रूप से, अंग्रेजों ने बड़ा बाग में एक जेल बनाई थी जहां चार सौ से अधिक ककरालावासियों को गोली मारकर शहीद कर दिया गया था।
कांग्रेसियों ने शहीदों की स्मृति में बड़ा बाग में एक नीम का पौधा भी लगाया। इस दौरान बड़ा बाग में शहीदों की याद में एक शहीद स्मारक बनाने का ऐलान किया गया। अजीत यादव ने उम्मीद जताई कि प्रशासन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 से 10 मई तक तीन दिवसीय शहीद मेला के आयोजन की अनुमति दे देगा। उन्होंने कहा कि ककराला के वीर शहीदों की कुर्बानियों के लिए हम सब भारतीय हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सभी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद किया। इस मौके पर शहजादा रिजवान, जिला शाजिद खान,अहमद अमजदी, लबीब खान, फितरत खान आदि मौजूद रहे।