फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress leaders raised the voice of farmers

Budaun News: कांग्रेस नेताओं ने बुलंद की किसानों की आवाज

Sun, 29 Jun 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders raised the voice of farmers
नरऊ में  क्रमिक अनशनकारियों को संबो​धित करते कांग्रेस पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवा - फोटो : mathura
उझानी। नरऊ के तालाब में नाले का पानी रोकने के लिए ग्रामीणों और कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि नाले का पानी नहीं रोका गया तो प्रदेश अध्यक्ष भी नरऊ आकर आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि तालाब के पानी से किसानों को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। अब फिर नाले के पानी को तालाब तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी आएंगे। इससे पहले क्रमिक अनशनकारियों में बुजुर्ग पातीराम ,रामस्वरूप, रामलाल, मोतीराम और सीताराम से कांग्रेस के नेताओं ने आगे की रणनीति पर मशविरा किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने आंदोलन को धार देने का ऐलान किया। इस मौके पर जितेंद्र कश्यप, सुरेश राठौर, रामरतन पटेल, वीरेश तोमर, सुनीता सिंह, उपासना सिंह, इगलास हुसैन, योगेंद्र सिंह, कमल प्रताप, अनिल चौहान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed