फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress gave the message of goodwill in the rally

कांग्रेसियों ने रैली में दिया सद्भावना का संदेेश

Sat, 20 Aug 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congress gave the message of goodwill in the rally
कांग्रेसियों ने रैली में दिया सद्भावना का संदेेश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जन्मदिन पर याद किए राजीव गांधी, शहर से निकाली रैली
 पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने शहर के नवादा क्षेत्र से बाइक रैली शुरू की जो शहर के विभिन्न बाजारों और विभिन्न गांवों से होती हुई उझानी पहुंची। विभिन्न स्थानों पर सद्भावना सभा आयोजित की गईं। पार्टी कार्यालय पर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 
सद्भावना रैली का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि देश में कंप्यूटर विकास और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में जो पहल की उसी का परिणाम है कि आज देश कंप्यूटर और अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में शिखर छूने की कोशिश कर रहा है। नवादा से शुरू हुई सद्भावना यात्रा टिकटगंज, शास्त्री चौक, पुराना बाजार, सुभाष चौक, छह सड़का, लावेला चौक, कचहरी रोड से शेखूपुर, नसरुल्लापुर, सकरी जंगल, वनगवां, बुर्रा फरीदपुर होकर उझानी में पूर्व राज्यमंत्री के आवास पर पहुंची। यात्रा का शुभारंभ महिला मोर्चा की प्रांतीय महामंत्री रमा सिंह ने किया। वनगंवा मंदिर पर सद्भावना सभा में कांग्रेस नेताओं ने विचार व्यक्त किए।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष साजिद अली ने नवादा में रैली के शुभारंभ पर कहा कि भारत में संचार क्रांति के लिए राजीव गांधी को याद किया जाता रहेगा। प्रदेश कमेटी के सचिव आजम अली ने उनकी दूरद़ष्टि की सराहना की। सद्भावना यात्रा में प्रदेश कमेटी सदस्य पीयूष रंजन यादव, नरेश गुप्ता, भगवान सिंह, महेश सक्सेना, इगलास हुसैन, अभिषेक पांडेय, अमन मयंक शर्मा, वीरेश तोमर, वीरपाल यादव, राजेश सिंह, हरीश कश्यप, अवधेश शर्मा, आमिर सुल्तानी, सत्तार अब्बासी, राम चंद्र मौर्य, हरदयाल गौतम, दिनेश शर्मा, आतिफ खां, ओमकर सागर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजानपुर। मोहम्मद शाहरुक, रिजवान, मुजाहिद, केशव पंडित, फैजान, सरवन आदि ने मिठाइयां बांटकर राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया।  
उझानी में यात्रा का किया स्वागत
उझानी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह की अगुवाई में बदायूं से चलकर पूर्व मंत्री प्रमिला भदवार मेहरा की कोठी पर पहुंची सदभावना यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा में पप्पू अंसारी, अवधेश पाराशर, अवधेश श्रीवास्तव, अनीसा बेगम, शमशाद अल्वी, हरदयाल गौतम आदि शामिल थे। इसके अलावा एपीएम पीजी कॉलेज में सदभावना गोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र और छात्राओं ने लोगों के लिए किसी के साथ भेदभाव नहीं करने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर एमएसए अग्रवाल, सचिव रामप्रकाश शर्मा और प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को सदभावना का महत्व समझाया। इस मौके पर आदर्शकांता, अहिलकार सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, शिल्पी पांडेय, आशीष कुमार, एसपी सिंह, नीरज रस्तोगी, आराधना सक्सेना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed