फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   congress

कांग्रेसियों ने फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला, जमकर की नारेबाजी

Thu, 07 Nov 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
congress
बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद प्रभारी गुरमीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जोगीपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालते हुए लावेला चौक पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूंका।
विज्ञापन

लावेला चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और पुतले को आग के हवाले कर दिया। इससे पूर्व कार्यालय पर आयोजित बैठक में जनपद प्रभारी गुरमीत सिंह ने कहा कि बिजली कर्मचारियों के पीएफ की राशि डीएचएफएल में निवेश करने का मुद्दा मुद्दा केवल भ्रष्टाचार ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है, जिस पर हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ऊर्जा मंत्री से सवाल किया कि सितंबर-अक्तूबर 2017 में वह किस प्रयोजन से दुबई गए थे और कैसे कर्मचारियों के पसीने की कमाई का पैसा देश के प्रति संदिग्ध एवं डिफाल्टर कंपनी को दिया गया। पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि ऊर्जा मंत्री की दुबई में किन-किन लोगों से मुलाकात हुई। चूंकि डीएचएफएल से समझौता योगी आदित्यनाथ की सरकार में हुआ है इसलिए मामले में पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। इस मौके पर मुन्ना लाल सागर, सैय्यद आजम अली, शैलेश पाठक, साजिद अली, शफ़ी अहमद, गौरव सिंह राठौर, वफाती मियां, आतिफ खान, सुरेश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed