{"_id":"61d890a9c8386d5e5e03f17a","slug":"congress-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly4718566100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का पैसा वापस दिलाने के लिए कांग्रेस ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों का पैसा वापस दिलाने के लिए कांग्रेस ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
दातागंज में ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। लाखों लोगों का पैसा हड़पने वाली फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रांतीय आह्वान पर जिले की सभी विधानसभाओं में विरोध प्रर्दशन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह दातागंज विधानसभा में मंगल बाजार में हो रहे धरने में शामिल हुए। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का दावा करने वाली योगी सरकार के साथ ही साथ सपा पर भी गरीबों का पैसा हड़पने वाली इन कंपनियों को संरक्षण का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान, महासचिव रामरतन पटेल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशेष कुमार कठेरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद, रामपाल शाक्य, इदरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिल्सी। लोगों की रकम डकारकर बैठीं धोखेबाजी कंपनियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है। शुक्रवार को प्रांतीय आह्वान पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
नगर अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि यूपी में सपा बसपा जैसे अन्य विपक्षी दलों के बजाय सिर्फ कांग्रेस ही प्रियंका गांधी के नेतृत्व में गांव-गरीब, किसान-बेरोजगारों की लड़ाई लड़ती नजर आ रही है। इसके चलते अब कंपनियों में आरडी और एफडी के जरिए फंसे करोड़ों रुपये लोगों को वापस दिलाने का अभियान छेड़ा है।
प्रदेश के करोड़ों गरीब मजदूरों, किसानों, रेहड़ी, ठेला और पटरी वालों ने बड़ी उम्मीद के साथ अपने बच्चों की शादियों, सुरक्षित भविष्य और एक छोटे से आशियाने के लिए एक-एक रुपया जोड़कर यहां अपना पैसा जमा किया था, लेकिन आज उनकी पॉलिसी की मियाद काफी पहले ही पूरी हो जाने के बाद भी वे रोज चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ज्ञापन देने वालों में अजीत सिंह, विनोद कुमार, योगेश कुमार शर्मा, हर्ष सक्सेना, सुरभि चंदेल, मनोज तोमर, नीलम सिंह, अनिल उपाध्याय, अनुग्रह सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद