{"_id":"da61d283c9fd2e9708bac25cb08ea17f","slug":"conflicts-and-challenges-at-every-step-accept-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष और चुनौतियों को हर कदम पर स्वीकारे बालिकाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष और चुनौतियों को हर कदम पर स्वीकारे बालिकाएं
मुजरिया।
Updated Mon, 25 Jan 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती शिशु मंदिर स्कूल में त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। बालिकाओं को राष्ट्रध्वज, ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, टोली निर्माण, प्राकृतिक संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवनयापन का प्रशिक्षण दिया गया।
विद्यालय प्रबंधक जमुना सिंह यादव ने स्काउट ध्वज फहराया। संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाएं प्रखर और प्रतिभाशाली बनने के लिए संघर्ष और चुनौतियों को हर कदम पर स्वीकारें। सफलता कड़ी मेहनत से ही मिलती हैैै। श्रेष्ठ योग्यता से अंधेरा छटता है और जीवन प्रकाशित होता है। शिविर संचालक जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं बुलंद हौसलों और अपनी अतुलनीय संकल्प शक्ति के बल पर असाधारण सफलता को प्राप्त करें, शून्य से शिखर पर पहुंचकर अभूतपूर्व उत्साह के साथ जीत की पताका फहराएं। राष्ट्रध्वज देश की आन, बान और शान है। ध्वज को प्रणाम करना देश को प्रणाम करना है।
प्रधानाचार्य राकेश बाबू शर्मा और शिक्षिका रेखा यादव ने शिविर का निरीक्षण किया। बालिकाओं को टोली के पदाधिकारी, कार्यों का विभाजन, ध्वज फहराने के नियम, गाइड नियम, प्रतिज्ञा, झंडागीत, प्रार्थना के अलावा प्रकृति से प्राप्त अमूल्य संसाधनों से सुव्यवस्थित जीवन जीने की कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया। बालिकाओं ने कैंपफायर के दौरान लोक नृत्य, देशभक्ति गीत, हास्य व्यंग्य व चुटकुलों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिक्षक रामानंदन शर्मा, धीरज सचदेवा के अलावा संजीव, रंजीत, वर्षा, काजल, निखिल, सुमित, अमित, आर्यन, नीतू, सुधा, अंजलि, सरोज, ऋतु, सुमिता, पूजा, कविता, अर्चना, कुशल मौजूद रहे।