{"_id":"6aad793e6db5b19e9f01d79c","slug":"computer-stolen-from-district-hospital-opd-room-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173430-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी के कमरे से कंप्यूटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी के कमरे से कंप्यूटर चोरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कमरे की जाली काटकर अंदर घुसे चोर।
बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीडी के कमरा नंबर 20 में रखा कंप्यूटर बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गया। जाली की खिड़की उखाड़कर चोर कमरे में घुसे थे। चोरी करने के बाद चोर कमरे का गेट भी अंदर से बंद कर गए। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पहले ओपीडी के कमरा नंबर 20 का शटर काटने की कोशिश की। असफल होने पर चोर खिड़की उखाड़कर और जाली काटकर कमरे में घुसे और वहां रखा कंप्यूटर सिस्टम चुरा ले गए। चोरी करने के बाद चोरों ने कमरे का गेट अंदर से बंद कर दिया और खिड़की के रास्ते बाहर निकल गए।
सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने जब कमरा खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला। बाहर जाकर देखा तो कमरे की खिड़की उखड़ी और जाली कटी मिली। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को सूचना दी गई। कमरे की जांच में पाया गया कि कंप्यूटर के साथ ही कुछ अन्य सामान भी चोरी हुआ है।
विज्ञापन
अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। बता दें कि जिला अस्पताल की ओपीडी के कमरा नंबर 20 से ही दवा वितरण की जाती है। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-- -
जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
जिला अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पूर्व सैनिकों के पास है। चोर घटना को अंजाम देते रहे, बावजूद इसके सुरक्षा टीम को भनक तक नहीं लगी।