{"_id":"6a79b51bc4b217dd77030aa9","slug":"complete-your-kyc-soon-gas-cylinders-will-not-be-available-after-august-15-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जल्द करवा लीजिए केवाईसी, 15 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर; नया आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जल्द करवा लीजिए केवाईसी, 15 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर; नया आदेश जारी
Mon, 10 Aug 2026 05:01 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:01 PM IST
सार
बदायूं जिले में इंडेन गैस के करीब एक लाख उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक केवाईसी कराना अनिवार्य है। केवाईसी न होने पर घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति रुक सकती है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं में इंडियन ऑयल (इंडेन) से जुड़े रसोई गैस उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक केवाईसी करा लेने का आदेश आया है। जिले में अभी तक एक लाख उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराई है। केवाईसी के अभाव में घरेलू रसोई सिलिंडर की आपूर्ति अटक सकती है।
विज्ञापन
इंडेन रसोई गैस के कनेक्शन धारकों केवाईसी करा लेने के लिए कार्रवाई जिले में वितरण केंद्र (एजेंसी) पर पिछले कई महीनों से चल रही है। शुरुआती महीनों में तो उपभोक्ताओं ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बाद में केवाईसी कराने के लिए एजेंसी पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में गिरावट होने लगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Budaun News: पूर्व विधायक के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
इंडेन के क्षेत्रीय वितरण अधिकारी अमित कुमार और स्थानीय एजेंसी संचालक अनूप जैन ने बताया कि केवाईसी कराने के लिए 15 अगस्त का तक समय दिया गया है। बिना केवाईसी के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की बुकिंग होना मुश्किल हो जाएगा।
जिले में 4.43 लाख उपभोक्ता
बता दें कि जिले में इंडेन के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 4.43 लाख है। इनमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के कनेक्शन धारक करीब 1.97 लाख हैं। दोनों श्रेणी के 92.5 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है। इसी तरह उझानी की स्थिति को लेकर संचालक जैन ने बताया कि करीब 28 हजार उपभोक्ताओं में 7.5 हजार उपभोक्ता केवाईसी कराने नहीं आए हैं। केवाईसी के लिए जिले की हर एजेंसी पर सुविधा उपलब्ध है।