फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Complete the preparation of PWD, of 25 Will campaign against encroachment

पीडब्ल्यूडी की तैयारी पूरी, 25 से के अतिक्रमण खिलाफ चलेगा अभियान

Wed, 24 Feb 2016 12:11 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Wed, 24 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Complete the preparation of PWD, of 25 Will campaign against encroachment

विज्ञापन
 सड़क किनारे फुटपाथ के निर्माण में बाधक बने स्लैब और चबतूरों को तोडने समेत बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर पालिका परिषद की चिट्ठी पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सहमति प्रदान कर दी है। अतिक्रमणकारियों को बुधवार शाम तक सामान समेट लेने की मोहलतके साथ बाजार में मुनादी भी करा दी गई। पालिका और पीडब्ल्यूडी दोनों मिलकर 25 फरवरी को संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेंगे।
मेन मार्केट की सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर पालिका परिषद प्रशासन ने खासकर फुटपाथ के निर्माण को कदम उठाया है। बदायूं मोड बाइपास से मडी समिति मोड तक पिछले साल पीडब्ल्यूडी ने सड़क का उच्चीकरण के साथ हॉटमिक्स से लेपन कार्य पूरा कराया था। सड़क बनने के बाद पालिका ने सड़क के दोनों ओर पिछले महीना इंटर लाकिंग से फुटपाथ का काम शुरू कराया तो दुकानों के सामने दोनों ओर स्लैब और चबूतरे बाधक बन गए।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने तीन दिन पहले पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को चिट्ठी लिखकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सहयोग मांगा था। सहयोग को जवाब मिलते ही पालिका की ओर से मंगलवार को बाजार में मुनादी कराके अतिक्रमण बुधवार शाम तक हटा लेन की हिदायत भी दी गई। ईओ संजय कुमार तिवारी ने कोतवाल को चिट्ठी लिखकर अतिक्रमण हटाओ अभियान वाले दिन 25 फरवरी को पुलिस बल मुहैया कराने को कहा है। कोतवाली में चिट्ठी भी रिसीव करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सामान जब्त कर बसूलेंगे हर्जाना
उझानी। पालिका ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लेने का फरमान भी सुना दिया है। आदेश में स्पष्ट है कि स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाते वक्त जो सामान मिलेगा, उसे जब्त कर लिया जाएगा। अतिक्रमणकारियों से इसका हर्जाना भी वसूल किया जाएगा।

-----
अतिक्रमणकारियों को पहले भी चेतावनी दी गई थी लेकिन किसी ने भी सामान हटा लेने की जररुत महसूस नहीं की। पालिका प्रशासन के लिए अभियान शुरू करने के लिए ठोस कदम उठाने पड़ रहे हैं। अभियान पूरी निष्पक्षता के साथ चलेगा।- संजय कुमार तिवारी, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed