फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Complaints heard in the camp, 8.25 lakh recovered

Budaun News: कैंप में सुनी शिकायतें, सवा आठ लाख वसूले

Sat, 19 Jul 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Complaints heard in the camp, 8.25 lakh recovered
बिल्सी कैंप में समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद
बिल्सी। नगर के विद्युत उपकेंद्र परिसर में शुक्रवार को बिल सुधार कैंप लगाया गया। इसमें अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह की मौजूदगी में 53 शिकायतें पंजीकृत कराई गई। उसमें बिल से संबंधित 21 शिकायत आयी और 19 का मौके पर समाधान किया गया। मीटर खराब होने की 23 शिकायतें प्राप्त हुई। उसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही तीन शिकायतें मीटर की थीं। एक लोड कम करने की और सात मोबाइल नंबर अपडेट करने की आयी। इसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। कैंप में 112 उपभोक्ताओं ने सवा आठ लाख रुपये बिल जमा किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी जयप्रकाश, अवर अभियंता गजेंद्र पाल, बिलिंग बाबू कुलदीप, अभिषेक, मनोज कुमार, सत्यपाल सिंह, राजेश कुमार, देवकी नंदन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed