फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Complaint filed against four people for trespassing and assault.

Budaun News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 26 Aug 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against four people for trespassing and assault.
बिल्सी। थाना उघैती क्षेत्र के गांव अल्लीपुर चाचीपुर निवासी चुनमुन भीम पुत्र रामप्रसाद सागर ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, आरोप है कि गांव के छोटेलाल पुत्र रक्षपाल उसके भाई की पत्नी का आए दिन मजाक उड़ाते हैं। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे चुनमुन ने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद छोटेलाल और उनके परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने चुनमुन, ममता और उसके भाई अजय के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट में चुनमुन के सिर और शरीर पर चोटें आईं, जबकि ममता और अजय को भी चोटें लगीं। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरु कर दी है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed