फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   " Compared to BSP SP The law failed

‘बसपा की तुलना में सपा की कानून व्यवस्था फेल’

Sat, 21 Mar 2015 08:19 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 21 Mar 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
" Compared to BSP SP The law failed

नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद/ बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने बदायूं दौरे के दौरान सपा को निशाने पर लेते हुए बसपा शासन काल से सपा सरकार में कानून व्यवस्था की तुलना की और कहा प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया है। बोले, आगे आना वाला समय बसपा का है। कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

विज्ञापन

सिद्दीकी ने यहां आकर सांगठनिक मजबूती को समीक्षा की तो वहीं उझानी में बिल्सी विधायक हाजी बिट्टन के नवनिर्मित भवन में कार्यालय का उद्घाटन किया। गुरुद्वारा हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने विधानसभावार किए गए कार्यों की समीक्षा की। वहीं नगर पालिका बदायूं में चल रहे उपचुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं से गुफ्तगू की। यहां पार्टी ने अभी अपनी ओर से अध्यक्ष पद के लिए किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि बसपा के जिला सचिव वेद प्रकाश साहू ने अपना नामांकन दाखिल किया है। बताया जाता है कि बसपा नगर पालिका के उपचुनाव में समर्थन देने के आधार पर चुनाव में आएगी।
विज्ञापन

उझानी। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को बसपा विधायक हाजी बिट्टन के निवास पर बने बसपा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया है। महिलाओं की इज्जत पर डाका डाला जा रहा है और बेगुनाहों को परेशान कराने में सपा के नेता गुरेज नहीं करते। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सबसे अच्छा बताया। बोले, जनता सपा सरकार से तंग आ चुकी है। इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा के चुनाव में सपा को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक हाजी बिट्टन ने सिद्दीकी का स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी कॉडर के कार्यकर्ताओं से अलग में भी बात की। इस मौके पर विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व विधायक मुस्लिम खां, जोन काआर्डिनेटर राममूर्ति लाल, हेमेंद्र आर्य, मंडल कोआर्डीनेटर प्रेमस्वरूप सागर, विजय वाल्मीकि, देवेंद्र गौतम जिलाध्यक्ष क्रांति कुमार, अशरफ अली, डॉ. शफातुल्लाह, अरशद अल्वी, मुकेश शर्मा, मनोज कश्यप, अनवर खां, काजी रिजवान अहमद, मुबारिक अली, अबरार खां आदि मौजूद थे।


बिसौली में किया स्वागत
बिसौली। बसपा नेता नसीमउद्दीन सिद्दीकी का ओरछी पर बसपाइयों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। लोकसभा प्रभारी केके उपाध्याय और विधानसभा कोऑर्डीनेटर मिथलेश जाटव सहित तमाम नेताओं ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। सिद्दीकी ने बसपाइयों की पीठ ठोंककर उनका उत्साहवर्धन किया। स्वागत करने वालों में विजय पाल, देवेंद्र शर्मा, रामवीर शर्मा, चंद्रेश पाठक, सत्यवीर सिंह, मनपाल, राकेश गौतम आदि थे। उनका काफिला जब गांव भटपुरा पहुंचा, तो पूर्व जिला महासचिव ज्ञानसिंह पाल और उनके समर्थकों ने स्वागत किया। यहां ओमेंद्र पाल सिंह, प्रधान श्रीपाल सिंह, हरवेश धनगर, हरीशंकर धनगर, महानंद्र गुप्ता, अमित सक्सेना, अंगनलाल, महेंद्र पाल, भूरे मौर्य, गौरव आदि मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष रघुवीर जाटव ने कस्बा सैदपुर में स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed