{"_id":"efc38b26981d28cb1e7d57eedcca1735","slug":"community-health-centers-villagers-on-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सहसवान (बदायूं)
Updated Mon, 11 Jan 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रैबीज के इंजेक्शन लगाए जाने के बदले सुविधा शुल्क मांगने पर रोगियों के साथ आए ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मामले की शिकायती फोन पर मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को हिदायत देकर तत्काल नि:शुल्क इंजेक्शन लगाए जाने के निर्देश दिए।
सोमवार लगभग दस बजे रामचंद्र, इंतजार, अनीसा, श्यामलाल, राजवीर, आकिल, हरीओम, सचिन, आराम सिंह और शोएब स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुत्ता काटे का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। आरोप है कि यहां मौजूद कर्मचारी ने इंजेक्शन लगाए जाने के बदले सुविधा शुल्क मांगा। इस पर रोगियों ने विरोध जताया तो कर्मचारी ने अभद्रता की। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गोविंद स्वर्णकार से की तो वह भी स्वास्थ्य कर्मचारी की भाषा बोलने लगे। इस पर आवेश में आए रोगियों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
जब मोबाइल पर इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई, तो उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। इसके बाद इंजेक्शन लगाए जा सके।