फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Common man will benefit from change in GST slab

Budaun News: जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम आदमी को होगा फायदा, व्यापारियों ने जताई उम्मीद

Fri, 05 Sep 2025 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Common man will benefit from change in GST slab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के पुराने स्लैब में बदलाव से व्यापारियों समेत आम आदमी ने राहत महसूस की है। 12 और 28 फीसदी टैक्स के पुराने स्लैब खत्म किए जाने की मंजूरी से व्यापार में भी उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापार में वृद्धि से सरकार को राजस्व का भी फायदा होगा।
विज्ञापन


बदायूं के उझानी के व्यापारियों का कहना है कि टैक्स स्लैब कम किए जाने का सीधा फायदा आम आदमी को मिलेगा। जिन उत्पादों पर अब तक 12 और 28 फीसदी का टैक्स था। अब उसमें कमी करने से कई उत्पादों की कीमतों पर असर दिखाई देगा। सरकार ने जीवन रक्षक 33 दवाओं पर टैक्स शून्य कर दिया है। दवाओं पर 12 और 18 फीसदी टैक्स के स्लैब में कमी करके पांच फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सरकार ने कृषि कार्य से जुड़े उत्पादों पर टैक्स कम किया है। व्यापारियों का मानना है कि जब टैक्स कम होता है तो व्यापार तेजी से बढ़ता है। इससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा। लोगों को अपनी जरूरत की अधिकतर वस्तुएं खरीदने में ज्यादा टैक्स नहीं देना पड़ेगा। किसान वर्ग भी टैक्स के स्लैब में बदलाव से खुश नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले व्यापारी
सरकार ने जीएसटी के टैक्स स्लैब में बदलाव करके लोगों को काफी राहत पहुंचाने का काम किया है, लेकिन सराफा कारोबार को इससे कोई खास फायदा नहीं होगा। ज्वैलरी पर पांच फीसदी टैक्स का स्लैब कायम है। ज्वैलरी पर महंगाई की वजह टैक्स नहीं, बल्कि कुछ दूसरी है। - संजय मित्तल, सराफ

वस्तु एवं सेवाकर के टैक्स के मौजूदा स्लैब का सबसे ज्यादा फायदा दवाओं को लेकर होगा। जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में गिरावट आएगी। प्रमुख 33 दवाओं को जीएसटी शून्य कर दी गई है। दवा निर्माता कंपनियां भी फायदे में रहेंगी। इलाज के नाम पर जेब भी ढीली नहीं होगी। - मोहित अग्रवाल, मेडिकल स्टोर संचालक

केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवाकर के पुराने स्लैब में मार्बल एवं ग्रेनाइट पत्थर को कम टैक्स के स्लैब में शामिल करके फायदा तो पहुंचाया है, लेकिन टाइल्स और सेनेटरी के आइटम को 18 फीसदी के स्लैब में बरकरार रखा है। इसमें भी बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी।- प्रवीण कुमार मित्तल, टाइल्स व्यापारी


कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों पर टैक्स कम किए जाने का सीधा फायदा किसानों को मिलेगा। सरकार ने ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के टॉयर पर 18 फीसदी जीएसटी का स्लैब कम करके उसे पांच फीसदी में ला दिया है। व्यापारिक इस्तेमाल के वाहनों के टॉयर- ट्यूब भी सस्ते होंगे।- अभिमन्यु सिंह, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed