फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   committee will investigate the case of removing eyes from woman body during post-mortem in Budaun

शव से आंखें निकालने का मामला: महिला के दोबारा पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Tue, 12 Dec 2023 08:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 08:22 PM IST
सार

बदायूं के पोस्टमार्टम मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें महिला की आंखें न होने की पुष्टि की गई है। इस पर डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
committee will investigate the case of removing eyes from woman body during post-mortem in Budaun
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव से आंखें निकालने के मामले की जांच के लिए डीएम मनोज कुमार ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी का अध्यक्ष एडीएम (प्रशासन) विजय कुमार सिंह को बनाया गया है, जबकि सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वाष्र्णेय और सीओ सिटी आलोक मिश्रा को बतौर सदस्य नामित किया गया है। डीएम ने कमेटी को जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


यह मामला सोमवार देर शाम सामने आया था। ग्राम कुतरई निवासी गंगाचरण और उनके परिवार वाले सोमवार रात करीब आठ बजे डीएम आवास पहुंचे थे। उन्होंने विवाहित बेटी पूजा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों पर आंखें निकाल लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था।
विज्ञापन


संबंधित खबर- Budaun: महिला की आंखें निकालने का मामला... पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम मनोज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ महिला के शव का दोबारा तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया बल्कि जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी। कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी है। महिला की दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट तलब की गई हैं।

पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंखों का कोई जिक्र नहीं
मामला चूंकि दहेज हत्या के आरोप का था, इसलिए पहली बार भी पूजा के शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। पहला पोस्टमार्टम कादरचौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मोहम्मद उवैस और टीबी अस्पताल के डॉ. मोहम्मद आरिफ हुसैन ने किया था। 

पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंखों का कोई जिक्र नहीं है। आंखें निकाल लेने का आरोप लगने के बाद दूसरा पोस्टमार्टम डॉ. रियाज हुसैन, डॉ. जीके गुप्ता और डॉ. पीयूष मोहन अग्रवाल के पैनल ने किया। इसकी रिपोर्ट में आंखें न होने की पुष्टि की गई है।

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि आंखें निकालने के मामले में महिला का दोबारा तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed