{"_id":"58c2b4594f1c1b187bdc7949","slug":"come-to-the-conclusion-of-the-result-the-fate-of-veterans-today-is-decided","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई नतीजे की घड़ी, दिग्गजों के भाग्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ गई नतीजे की घड़ी, दिग्गजों के भाग्य का फैसला आज
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2017 : प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कने बढ़ीं, बेचैनी में गुजरी रात
विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को दोपहर तक आ जाएंगे। इसके साथ ही जिले की सभी छह विधानसभाओं से चुनाव लड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी हो जाएगा, इसलिए सभी की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में मतगणना को लेकर बेचैनी है। शुक्रवार का दिन और रात उनके लिए बेचैनी के आलम में गुजरी। शनिवार को क्या होगा? इसको लेकर कयासों का दौर चलता रहा। जीत-हार के गणित लगाने का आखिरी दौर भी चला और अपने-अपने समीकरण के आधार पर प्रत्याशियों और सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने समर्थकों को दिलासा दी। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के साथ कुल 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। सबने मतदाताओं के बीच जाकर अपनी किस्मत को आजमाया। उनके भाग्य का फैसला शनिवार को हो जाएगा।
नतीजों पर लगी सबकी नजरें
सहसवान और दातागंज को छोड़ दें तो बाकी चार सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों के बीच हुआ। बदायूं सदर में भाजपा के महेश गुप्ता और सपा के मौजूदा विधायक आबिद रजा के अलावा बसपा के भूपेंद्र सिंह दद्दा के बीच मुकाबला रहा है। यहां चतुष्कोणीय मुकाबला बनाने के लिए शिवसेना प्रत्याशी रामसेवक पटेल ने कितनी जोर-आजमाइश की, यह भी मतगणना में साफ हो जाएगा। बिल्सी में भाजपा के आरके शर्मा और सपा के विमलकृष्ण अग्रवाल के अलावा बसपा के मौजूदा विधायक हाजी बिट्टन में त्रिकोणीय मुकाबला रहा। शेखूपुर में भी भाजपा के धर्मेंद्र शाक्य और सपा के मौजूदा विधायक आशीष यादव के अलावा बसपा के मोहम्मद रिजवान में मुकाबला रहा। यही स्थिति बिसौली सुरक्षित सीट पर रही, जहां सपा के मौजूदा विधायक आशुतोष मौर्य राजू को भाजपा के कुशाग्र सागर ने जोरदार टक्कर दी वहीं बसपा के मेजर कैलाश भी मुख्य मुकाबले में दिखाई दिए। सहसवान सीट पर रापद की उमलेश यादव ने मुकाबले को चतुष्कोणीय बना दिया। वोटरों में उनके प्रति रुझान को देखते हुए इस सीट पर अप्रत्याशित नतीजों की उम्मीद जताई जाने लगी। उनके अलावा मुख्य मुकाबले में सपा के राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, बसपा के अरशद अली और भाजपा के आशुतोष मौर्य भोला हैं। इसी तरह दातागंज में सपा के बागी बनकर मैदान में आए लोकदल के कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह अगर ज्यादा वोट ले गए तो कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह यादव के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है, ऐसा अनुमान लगाया गया है। प्रेमपाल के अलावा मुख्य मुकाबले में बसपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक सिनोद शाक्य और भाजपा के राजीव सिंह बब्बू रहे।
कहां किसके भाग्य का होगा फैसला
बदायूं सदर
कुल प्रत्याशी- 14
प्रमुख प्रत्याशी
आबिद रजा- सपा
महेश गुप्ता- भाजपा
भूपेंद्र सिंह दद्दा- बसपा
रामसेवक पटेल- शिवसेना
-------------
बिल्सी
कुल प्रत्याशी- 11
प्रमुख प्रत्याशी
विमलकृष्ण अग्रवाल- सपा
आरके शर्मा- भाजपा
हाजी बिट्टन- बसपा
----------
सहसवान
कुल प्रत्याशी-7
प्रमुख प्रत्याशी
ओमकार सिंह यादव- सपा
आशुतोष वार्ष्णेय भोला- भाजपा
अरशद अली- बसपा
उमलेश यादव- रापद
----------
दातागंज
कुल प्रत्याशी- 12
प्रमुख प्रत्याशी
प्रेमपाल सिंह यादव- कांग्रेस, सपा गठबंधन
राजीव सिंह बब्बू- भाजपा
सिनोद शाक्य- बसपा
कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह- लोकदल
--------
शेखूपुर
कुल प्रत्याशी- 9
प्रमुख प्रत्याशी
आशीष यादव- सपा
धर्मेंद्र सिंह शाक्य- भाजपा
मोहम्मद रिजवान- बसपा
-------
बिसौली
कुल प्रत्याशी- 7
प्रमुख प्रत्याशी
आशुतोष मौर्य राजू- सपा
कुशाग्र सागर- भाजपा
मेजर कैलाश सागर- बसपा