{"_id":"5ea6c3908ebc3e903b730732","slug":"combing-for-leopard180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सघन कांबिंग, पर कहीं नहीं मिला तेंदुआ, पगचिह्न भी नहीं दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सघन कांबिंग, पर कहीं नहीं मिला तेंदुआ, पगचिह्न भी नहीं दिखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/अलापुर। वन विभाग के 20 अधिकारियों की दो टीमें पिछले 72 घंटे से तेंदुए की तलाश में जुटी हैं। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में चौबीस घंटे कांबिंग हो रही है। इसके बाद भी तेंदुआ खोजने में वन विभाग को अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। सोमवार को भी ककराला से गंगा की कटरी तक टीमों ने कांबिंग की। गौर करने वाली बात यह है कि जंगल में कहीं पर तेंदुआ के शिकार के निशान भी नहीं मिले हैं। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को कटिया गांव में नूरुल पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था। तेंदुआ को नूरुल के अलावा किसी ने नहीं देखा। स्थानीय अधिकारियों ने पड़ताल के बाद इसे लकड़बग्घा का हमला माना था। शनिवार को वन संरक्षक बरेली जावेद अख्तर ने टीम के साथ कांबिंग की तो तेंदुआ के पगचिह्न मिले। इसके बाद से तेंदुआ की तलाश जारी है। तेंदुआ पकड़ने के लिए टाइगर रिजर्व से पिंजरा भी मंगा लिया गया। कांबिंग कर रही टीमों के मुताबिक अन्य किसी स्थान पर भी अब तक तेंदुआ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। इलाके के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में अब तक सावधानी संबंधी पोस्टर चस्पा किए जा चुके हैं। सोमवार को गांव फरीदपुर, नवादा, कटिया, आसपुर, ककराला टाउन आदि इलाकों में सघन कांबिंग की गई।
हैरत की बात, चार दिन में कोई शिकार भी नहीं : वन विभाग के अधिकारी भी इस बात को लेकर हैरत में हैं कि आखिर चार दिन तक तेंदुआ भूखा कैसे रह सकता है। जंगलों में नीलगाय, हिरन, लकडबग्घा आदि जानवर है, लेकिन उसने अब तक कोई शिकार नहीं किया। कहीं से हमले की खबर भी नहीं है। तेंदुआ की मौजूदगी को लेकर ऐसे में संशय बढ़ता जा रहा है। ग्राम प्रधानों को वन विभाग की टीमों के नंबर दिए गए हैं। उनको बताया गया है कि कहीं से कोई सूचना मिलने पर वह कॉल करके बताएं। अब तक कहीं तेंदुआ को देखे जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
-दो टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। अब तक तेंदुआ कहीं नहीं दिखा है। किसी अन्य स्थान पर पगचिह्न भी नहीं मिले हैं। जंगल में तेंदुआ को चार दिन हो चुके हैं उसने अब तक कोई शिकार भी नहीं किया है। अगर तेंदुआ है तो उसे जल्द खोज लिया जाएगा। - रविंद्र सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन