फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Collectorate employees sent 22-point demand letter to the Chief Minister

Budaun News: कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने 22 सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री को भेजा

Mon, 23 Oct 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 23 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Collectorate employees sent 22-point demand letter to the Chief Minister
बदायूं। कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीय कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा व मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि कलक्ट्रेट का नाम बदलकर मिनी सचिवालय रखा जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति दी जाए। राजस्व परिषद के संस्तुति पत्र पर संज्ञान लेते हुए ग्रेड पे 6600 रुपये करने का शासनादेश जारी किया जाए। नवीन पेंशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। पदोन्नति की प्रक्रिया पहले की भांति की जानी चाहिए। मांग की गई कि कलक्ट्रेट में लेखा का काम करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान निर्गत किया जाए। जनपद और तहसीलों पर सृजित अस्थायी पदों को स्थायी किया जाए। नवसृजित जनपदों में ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व नवसृजित तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित करने का शासनादेश जारी किया जाए। भूलेख लिपिक को पहले की तरह कलेक्ट्रेट अधिष्ठान में वापस किए जाने का शासनादेश जारी करने समेत कई मांगें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed