फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Collected soil from every village, paid homage to the martyrs

Budaun News: गांव-गांव से एकत्र की मिट्टी, शहीदों को किया नमन

Sat, 14 Oct 2023 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 14 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Collected soil from every village, paid homage to the martyrs
वजीरगंज में मिट्टी कलश एकत्र करते विधायक व पूर्व एमएलसी। संवाद
बदायूं। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गांव-गांव से अमृत कलश में एकत्र की गई पावन मिट्टी को नगर पंचायत वजीरगंज में इकट्ठा किया गया। इस मौके पर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा कि इस अभियान में जनता का अपार सहयोग मिल रहा है। लोग भी अपने देश के शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं भी लोगों को बताईं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, सुनीरा गौर, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उसावां। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर पंचायत, ब्लाॅक मुख्यालय व स्वामी धूमऋषि इंटर काॅलेज में कार्यक्रम हुए। यहां आवंला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप , विधायक राजीव कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने सदस्यों के साथ नगर पंचायत से कलश यात्रा निकाली। ब्लाॅक प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के दो दर्जन से ज्यादा पौधे भी लगाए गए। इस मौके पर अनिल सिंह चौहान, ईओ संदीप चंद्रा, नेकपाल कश्यप, धीरेन्द्रपाल गुप्ता, ओमप्रताप सिंह, जदुनाथ सिंह, बीडीओ अखिलेश चौबे आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed