फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cold store owner will pay potato farmers in March

Budaun News: किसानों को आलू का भुगतान मार्च में देगा कोल्ड स्टोर स्वामी

Sun, 02 Nov 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cold store owner will pay potato farmers in March
बिनावर। बिनावर थाना क्षेत्र के नरखेड़ गांव स्थित एक कोल्ड स्टोर में रखे गए आलू के 35 हजार बोरों के डेढ़ करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर चल रहा किसानों और कोल्ड स्टोर संचालक के बीच विवाद रविवार को सुलझ गया। दोनों पक्षों की सहमति के बाद थाने में समझौता हुआ कि किसानों को उनके आलू का डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान मार्च 2026 में किया जाएगा।
विज्ञापन


थाना बिनावर क्षेत्र के नरखेड़ गांव में इस वर्ष शुरू हुए नए कोल्ड स्टोर में आसपास के एक दर्जन से अधिक किसानों ने आलू भंडारित किया था। भुगतान में देरी को लेकर किसान पिछले कुछ दिनों से नाराज थे। इस संबंध में रविवार को थाना परिसर में बैठक हुई, जिसमें किसान और कोल्ड स्टोर स्वामी दोनों पक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन

किसानों अशोक कुमार, राघवेंद्र सिंह, महेश सिंह, सुखपाल सिंह, हरपाल, रामनाथ, श्रीपाल, कृष्णपाल, अनिल कुमार, रामप्रसाद, गुड्डू, देशराज, जगपाल, रोहित यादव, राममूर्ति आदि ने बताया कि वे नरखेड़, नौसना, मलिकपुर, बिलैहत, नादौलिया, अहिरवारा, सिकरोडी, नवादा, फरीदपुर, रैपुरा, तिसगा, मुल्लापुर और सुकुटिया गांवों के निवासी हैं। सभी किसानों ने कोल्ड स्टोर स्वामी से भुगतान की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कोल्ड स्टोर स्वामी ने कहा कि किसानों का डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान मार्च 2026 में कर दिया जाएगा। किसानों ने इस पर सहमति जताई, लेकिन लिखित प्रमाण की मांग की। इस पर कोल्ड स्टोर स्वामी ने भरोसा दिलाया कि 6 नवंबर को सभी किसानों को आलू की जीएसटी कॉपी और पक्के बिल की रसीद मुहैया कराई जाएगी।

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति से फैसला हुआ है। यदि तय तिथि पर किसानों को भुगतान नहीं किया जाता है, तो संबंधित कोल्ड स्टोर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed