{"_id":"6905eb6eba3c0ac4bb00d16b","slug":"cold-storage-operator-accused-of-embezzling-potatoes-farmers-protest-in-bareilly-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: कोल्ड स्टोरेज संचालक पर डेढ़ करोड़ के आलू हड़पने का आरोप, किसानों ने किया हंगामा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: कोल्ड स्टोरेज संचालक पर डेढ़ करोड़ के आलू हड़पने का आरोप, किसानों ने किया हंगामा, कार्रवाई की मांग
Sat, 01 Nov 2025 04:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Nov 2025 04:44 PM IST
सार
बदायूं जिले में ग्राम सिकरोडी के तमाम किसान शनिवार को बिनावर थाने पहुंचे। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज संचालक पर डेढ़ करोड़ रुपये के आलू हड़पने ने का आरोप लगाया। पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बिनावर थाने के बाहर खड़े किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोडी निवासी किसानों ने शनिवार को थाने में हंगामा किया। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों का आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज संचालक ने आलू के 35 हजार कट्टे हड़प लिए हैं। संचालक आलू खराब डालने की बात कहकर किसानों का करीब डेढ़ करोड़ रुपये नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
बिनावर थाना क्षेत्र के नरखेड़ा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में सिकड़ोरी के रहने वाले किसानों ने शनिवार को थाने के सामने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कुछ ही देर में कोल्डस्टोरेज संचालक को हिरासत में ले लिया। किसानों का आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज संचालक जानबूझकर डेढ़ करोड़ रुपये के आलू पर डाका डाल रहा है। उन्होंने अपनी पूरी मेहनत की फसल इस कोल्ड स्टोरेज में रखी थी। जब वे आलू निकालने पहुंचे तो संचालक ने आलू देने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
एसओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
ग्राम सिकरोडी निवासी भूरे के साथ तमाम किसान थाने पहुंचे। एसओ राजेंद्र सिंह ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हो गए। भूरे ने पुलिस को बताया कि उनके लगभग 475 पैकेट आलू कोल्ड स्टोरेज में रखे गए थे। इसी तरह सुशील कुमार, शुभम, गजेंद्र सिंह, इशाक, छोटे, राकेश, यूनुस, शाकिर, जितेंद्र निषाद, सत्यप्रकाश, तेजपाल, श्यामपाल, बैनुद्दीन, नवाब अली, नाजिश, सानी, रिजवान समेत तमाम किसानों के 35 हजार कट्टे आलू स्टोरेज में पड़े हैं, जिन्हें संचालक देने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एसओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों ने कोल्ड स्टोरेज संचालक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।