फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cng

हाईवे पर सीएनजी सिलिंडरों से भरे ट्रक में सिलिंडर लीक, यातायात रोका गया

Tue, 07 Jan 2020 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
cng
बदायूं। बरेली से बदायूं सीएनजी सिलिंडर भरकर लाये जा रहे ट्रक में एक सीएनजी सिलिंडर लीक हो गया, इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक को रोक दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। करीब एक घंटे बाद गैस लीकेज बंद किया जा सका। इसके बाद हालात और यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

बरेली से सीएनजी गैस सिलिंडर जा रहा एक ट्रक मंगलवार शाम बिनावर पहुंचा था। इसी दौरान एक सिलिंडर में तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। लोगों नें हाईवे पर सिलिंडर से गैस रिसाव होता हुआ ट्रक दौड़ता देखा तो हैरान रह गए। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हादसे की आशंका के मद्देनजर ट्रक को रोक लिया। हाईवे पर दोनों ओर यातायात भी रोक दिया गया। सूचना पर मुख्यालय से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के मोर्चा संभालने के बाद वाहनों को धीरे-धीरे पास किया जाने लगा। इस दौरान बरेली स्थित सीएनजी मुख्यालय को इस संबंध में सूचना दे दी गई। वहां से इंजीनियर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। इंजीनियर्स ने गैस रिसाव बंद किया। इसके बाद ट्रक को यहां से रवाना किया गया। करीब एक घंटे के बाद यातायात और माहौल सामान्य हो सका। अग्निश्मन अधिकारी फहीम ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। एक सिलिंडर में लीकेज हुआ था। ज्यादा खतरे की बात नहीं थी। इसके बाद भी सुरक्षा के मद्देनजर पूरी एहतियात से काम लिया गया। डीजल, पेट्रोल, एलपीजी भरे टैंकरों को इस दौरान पास नहीं कराया गया।
विज्ञापन

- गनीमत रही कि लीक सीएनजी सिलिंडर के साथ हाईवे पर दौड़ रहे ट्रक को समय रहते पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। खासकर एलपीजी, डीजल, पेट्रोल भरे टैंकरों को लेकर एहतियात बरती गई। सूचना मिलने पर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। सिलिंडर भरे ट्रक में सुरक्षा के लिहाज से खास बंदोबस्त नहीं थे। अगर सिलिंडर में किसी तरह विस्फोट हो गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते पहुंची फायर ब्रिगेड ने लीक हो रहे सिलिंडर पर पानी की बौछार चालू कर दी। इससे हादसे को रोका जा सका। ट्रक में सुरक्षा संबंधी खास बंदोबस्त न होने को लेकर बरेली से आए इंजीनियर्स से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed