फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CM Yogi talk to media person on lockdown

पत्रकारों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 07 Apr 2020 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi talk to media person on lockdown
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया कर्मियों से बात की। कोरोना की रोकथाम और गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक मीडिया की भूमिका काफी सकारात्मक रही है। मुख्यमंत्री ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मीडिया का सहयोग मांगा। समय के अभाव का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह क्षमा चाहते हैं कि सभी लोगों से बात नहीं कर सकते।
विज्ञापन

शाम पांच बजे मुख्ययमंत्री वीडियो कांफ्रेंस पर लाइव आए। उनसे बात करने के लिए मीडिया कर्मियों को एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंस हाल में बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने करीब 40 मिनट तक बात की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी है। यह जाति, संप्रदाय और धर्म को नहीं देखती। इससे बचाव के लिए लॉकडाउन, सामाजिक दूरी और अनुशासन ही सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं। मीडिया माहौल खराब होने से बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उम्मीद है कि आगे भी जिम्मेदारी के साथ काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर कोई खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील भी की। इस मौके पर डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed