फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cm in badaun

योगी से मिले टिकट के कई दावेदार

Wed, 10 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
cm in badaun
मुख्यमंत्री से बात करते भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहसवान पहुंचने से पहले ही सहसवान और बिल्सी विधानसभा सीट के कई दावेदारों ने पूरे इलाके को अपने बैनर-होर्डिंग से पाट दिया था। मुख्यमंत्री के सहसवान पहुंचने से लेकर यहां से विदाई लेने तक दावेदार उनके आस-पास जुटे रहे। इस दौरान उन्होंने दर्द भी बयां किया।
विज्ञापन

मंच पर आने ओर फिर जाने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां कुछ लोगों से बात की। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी उनसे गुफ्तगू की। इस दौरान पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री के सामने सहसवान विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव का जिक्र भी किया और बताया कि वह नामांकन के लिए जा रहे थे। इस बीच उनको पार्टी से आदेश मिला, उस आदेश को उन्होंने मानकर दावेदारी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव भी सहसवान क्षेत्र में ताकत झोंके हुए हैं। उन्होंने भी समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री से कुछ देर गुफ्तगू की। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष पूनम यादव ने भी सीएम से मुलाकात की। काफी समय से बिल्सी में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे बिल्सी नगर पालिका चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय भी मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री के सहसवान आने से लेकर यहां से जाने तक कई अन्य दावेदार भी उनसे मिलने की कोशिश करते रहे। इनमें कुछ की मुलाकात भी हुई।

मुख्यमंत्री योगी से बात करते पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव। संवाद

मुख्यमंत्री योगी से बात करते पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed