फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cm in badaun

योगी बोले- हमारी सरकार ने माफिया की कोठियों पर जेसीबी चलवाईं

Wed, 10 Nov 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
cm in badaun
बदायूं के सहसवान में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सहसवान में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे माफिया और असामाजिक तत्वों की संरक्षक करार दिया। कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। माफिया की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के साथ ही उनकी कोठियों पर जेसीबी चलवाने का काम किया है। आज प्रदेश में भयमुक्त माहौल है। कोरोना के दौर में भी लोगों ने दिवाली शान से मनाई है।
विज्ञापन

सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज मैदान पर जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने 1328 करोड़ की 359 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। योगी पौने ग्यारह बजे यहां मंच पर पहुंचे और एक घंटे बाद 12: 47 पर हेलिपैड की ओर निकल गए। जनसभा में योगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान किया। कहा कि पहले त्योहार कर्फ्यू के माहौल में होते थे। आताताइयों को पूर्ववर्ती सरकार संरक्षण देतीं थीं। जब दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के लोगों ने सुकून से दशहरा और दिवाली मनाई है। पहले दंगाई त्योहारों पर उत्पात करते थे। गरीबों का जीना दूभर था। आज माफिया जेल में हैं। उनकी संपत्ति या तो जब्त कर ली गई या फिर उस पर जेसीबी चलवा दी गई।
विज्ञापन

सभा के अंत मे योगी ने कहा कि सहसवान सीट भी जिले की अन्य पांच विधानसभा सीटों की तरह भाजपा के पास होती तो यहां भी भाजपा सांसद और भाजपा के विधायक की मदद से अभूतपूर्व विकास होता। कहा कि जनता इस बार सहसवान में भी भाजपा का विधायक बनवाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह सहसवान सीट पर भी इस बार पार्टी का परचम लहराने में जुट जाएं। मंच से उतरने के बाद दो मिनट के लिए मुख्यमंत्री पीछे बनी स्विस कॉर्टेज में गए और वहां नेताओं से मंत्रणा का बाद सीधे हेलिपैड पहुंचे। यहां से वह शाहजहांपुर रवाना हो गए। संवाद

बदायूं के सहसवान में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

बदायूं के सहसवान में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed