फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cleaning worker beaten up, report filed against six accused

Budaun News: सफाई कर्मचारी को पीटा, छह आरोपियों पर रिपोर्ट

Tue, 22 Apr 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cleaning worker beaten up, report filed against six accused
वजीरगंज सीएचसी में भर्ती घायल। संवाद
बदायूं। वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव सुरसैना में कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे फावड़े व लाठी डंडों से मारा पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने सफाई कर्मचारी की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सुरसैना निवासी प्रेमदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सफाई कर्मचारी है। कुछ दिन पहले उसकी नन्हें से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर नगला हुसैनपुर निवासी नन्हें, राजीव, अजयपाल, पिलपिले, कर्रू व सुरसैना गांव का भूरे उर्फ अहसान चार अज्ञात लोगों को लेकर घर में घुस आए। दबंगों ने लाठी डंडा व फावड़े से प्रहार किए। गाली गलौज कर जातिसूचक शब्द कहें। इस दौरान बचाव में आए बेटे व बेटी के साथ भी मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की भीड़ जुटने पर दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed