फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cleaning in Ward-24 for months

वार्ड-24 में महीनों से सफाई नहीं

Fri, 30 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Fri, 30 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
गली में फैली गंदगी और चोक नालों से लोग परेशान, संक्रामक रोगों का खतरा
विज्ञापन


वार्ड-24 में आने वाले कबूलपुरा गौटिया इलाके की अधिकतर गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं। नियमित साफ-सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। कई नालियां चोक हैं। सफाई कर्मियों के न आने से लोगों को खुद ही साफ-सफाई करनी पड़ती है। मोहल्ले वाले बताते हैं कि सफाई कर्मचारियों का कोई पता नहीं है। इसी वार्ड के पवन ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के न आने की वजह से उन्हें खुद ही सफाई करनी पड़ती है। 
वार्ड के लोगों की गंदगी के बीच रहना मजबूरी है। बरसात से अधिकतर गलियों में जलभराव है। करीब बीस हजार की आबादी वाले इस वार्ड में लगभग 6000 वोटर हैं और करीब बीस से अधिक गलियां है। वार्ड की कुुछ सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि वहां से लोग निकलना नहीं चाहते। स्थानीय लोगों का कहना था कि सालों से बंद पड़े नालों की सफाई नहीं की गई है, गंदगी जस की तस है। नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सफाई कर्मचारी को नहीं आता है। गंदगी से पटे नालों की सफाई नहीं हुई तो अधिकतर घरों में पानी भर जाएगा।
विज्ञापन

   
नागरिकों की बात
-मोहल्ले के धीरज साहू ने बताया कि गंदगी के ढेर के बीच रहना उनकी मजबूरी है। कोई सफाई कर्मचारी दिखाई नहीं देता है। चोक  पड़े नालों कि स्थिति इतनी खराब है कि बरसात होने पर गंदा पानी घरों में भर जाता है। नगर पालिका में शिकायत के बाद भी कोई असर देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कबूलपुरा के रहने वाले पवन साहू सफाई कर्मचारियों के भरोसे नहीं रहते। उन्होंने बताया कि महीनों से गली गंदगी से पटी हुई है, खुद ही झाडू लगानी पड़ती है। सफाई कर्मचारी गली के गेट तक ही सीमित रहते है। पालिका सदस्य का कुछ पता नहीं रहता है।
           
 -गंगासरन ने बताया कि गंदगी के जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं। बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सड़क उखड़ी पड़ी है। दो महीने में कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है फिर भी कुछ नहीं हुआ। गंदगी से पटे नालों को महीने भर बाद साफ नहीं किया जा सका है।
-अरविंद कुमार ने बताया कि नालियां चोक होने से गली में कीचड़ रहती है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है,  लोग गली से निकलना नहीं चाहते। सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदगी की जानकारी के बाद भी कोई गौर नहीं करता। समय रहते सफाई नहीं हुई तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी। 

           
पालिका सदस्य पति ने कहा   
हमारे वार्ड की स्थिति ठीक है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से कुछ दिनों से वार्ड में सफाई नहीं हुई है। जल्द ही गंदगी और नालों की सफाई करा दी जाएगी।       -रईस अहमद, पालिका सदस्य पति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed