{"_id":"6ac94b1410709a986c0b5182","slug":"class-10-student-dies-of-snakebite-while-lying-in-bed-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175059-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिस्तर पर लेटे कक्षा दस के छात्र की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिस्तर पर लेटे कक्षा दस के छात्र की सर्पदंश से मौत
Sat, 10 Oct 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप फाइल फोटो-
- फोटो : udhampur news
गुलड़िया। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव औरामई में बृहस्पतिवार की रात घर में बिस्तर पर लेटे कक्षा दस के छात्र को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे उसकी मौत हो गई।
गांव औरामई निवासी कुलदीप उर्फ प्रदीप का 14 वर्षीय बेटा चिराग पटेल श्रीराम विद्या मंदिर मीराजी की चौकी स्थित स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। बृहस्पतिवार की रात चिराग अपने बिस्तर पर लेटने गया। इसी दौरान बिस्तर पर बैठे सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। छात्र की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि परिजन की सूचना पर छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया।