फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clash between uncle and nephews over moving a tractor; case registered.

Budaun News: ट्रैक्टर निकालने को लेकर चाचा व भतीजों में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Clash between uncle and nephews over moving a tractor; case registered.
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर कूबरी में साझा रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर चाचा-भतीजों में मारपीट हो गई। घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर कूबरी निवासी अंकित पुत्र तिलक सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 11 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घेर से ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। साझा जगह से ट्रैक्टर निकालने को लेकर उसकी चाचा मुकेश और मुनीश पुत्रगण हेतराम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके भाई अमित के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ ट्रैक्टर में भी लाठी-डंडों से तोड़फोड़ कर दी। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बिल्सी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed