फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Claims of safety kept being made... Badaun became an accident zone

Budaun News: सुरक्षा के दावे होते रहे... बदायूं एक्सीडेंट जोन में हुआ शामिल

Tue, 04 Mar 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 04 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Claims of safety kept being made... Badaun became an accident zone
बदायूं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में कागजी निर्देश और दावे होते रहे। यही कारण रहा है कि बदायूं अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक्सीडेंट जोन में शामिल हो चुका है। प्रदेश में 2024 में सर्वाधिक हादसे वाले जिन 20 जिलों को चिह्नित किया गया है उसमें बदायूं 18वें नंबर पर है।
विज्ञापन

बीते साल जिले में 618 हादसे हुए, इनमें 396 लोगों की मौत हुई। जिले में हादसों का हाल यह है कि बीते दो महीनों यानी साठ दिनों में 80 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 65 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में शायद ही कोई दिन ऐसा होगा जिस दिन हादसे में किसी की जान न गई हो। महीने में औसतन 30-32 लोगों की मौत हो रही है। बीते दो महीने में इसका आंकड़ा एकाएक काफी बढ़ गया। दो महीने में 80 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई। जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हादसों को रोकने के लिए हर बार रणनीति बनती है, लेकिन इसका कोई नतीजा सामने नहीं आता है। अब मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद विभाग कार्रवाई में जुट गया है। सोमवार को एआरटीओ अम्बरीश कुमार ने एनएचएआई 530 बी का मुआयना किया। इस मार्ग पर सभी 11 ब्लैक स्पॉट को देखा गया। एनएचएआई के अधिकारियों को यहां काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed