फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities,Naru people flare up again.. boycott of elections if there is no solution for dirty water

नरऊ वाले फिर भड़के..गंदे पानी का समाधान नहीं तो चुनाव का बहिष्कार

Mon, 24 Jan 2022 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,Naru people flare up again.. boycott of elections if there is no solution for dirty water
उझानी के नरऊ गांव में बैनर लगाकर खड़े ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। नरऊ के तालाब में गंदा पानी आने की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण एक बार फिर भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने दो दिन पहले गांव के मुख्य रास्ते पर बैनर लगा दिया कि गंदे पानी की समस्या से निजात नहीं मिली तो चुनाव का बहिष्कार कर दिया जाएगा। वे इससे पहले भी इस संबंध में अफसरों से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी ओमपाल और देवेंद्र सिंह के साथ काफी संख्या में ग्रामीण सोमवार सुबह मुख्य रास्ते के पास इकट्ठा हो गए। उन्होंने रास्ते के पास ही बिजली के पोल के पास चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी वाला बैनर लटका दिया। कहा- करीब दो दशक से उनके गांव के तालाब में उझानी के नाले का पानी पहुंच रहा है। गंदे पानी की वजह से हर साल ही तालाब के आसपास इलाके में सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो जाती है। यहां तक कि गंदे पानी की वजह से भू-गर्भ का पानी भी संक्रमित होने लगा है। ऐसे में ग्रामीणों को बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। ग्रामीणों ने गंदे पानी की समस्या का समाधान कराने के लिए डीएम को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर गांव के लालराम, नेकसू, हरवेंद्र सिंह, लालू सिंह और दाताराम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नरऊ के तालाब के पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका की ओर से प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद ही वाटर ट्रीटमेंट का काम शुरू होगा। वैकल्पिक रूप से पालिका ने दूसरी तरफ पानी की दिशा मोड़ने के भी प्रयास किए हैं।
- जेपी यादव, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed