फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

गैरों ने दुलारा, नाम मिला गुड़िया...रजिस्टर में माता-पिता अज्ञात

Sat, 10 Sep 2022 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
खितौलिया गांव में मिली नवजात। संवाद - फोटो : BADAUN
कादरचौक (बदायूं)। खितौलिया गांव में मिट्टी में दफन की गई नवजात बच्ची की हालत में और सुधार होने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने उसे दुलारकर तालियां बजाकर स्वागत किया। शुक्रवार को उसका टीकाकरण भी करा दिया गया। लोगों ने उसे जहां प्यार से गुड़िया नाम दिया, वहीं टीकाकरण रजिस्टर में उसके माता-पिता का नाम अज्ञात दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह खितौलिया गांव में नवजात बच्ची खेत में मिट्टी में दबी मिली थी। उसे जंगली कुत्ते खींचकर निकालने की कोशिश कर रहे थे। उसी वक्त गांव की सुखदेवी पहुंच गईं और उन्होंने बच्ची को बचा लिया। उस दौरान बच्ची मिट्टी से सनी हुई थी। उसे घर ले जाकर गर्म पानी से स्नान कराया गया और पुलिस को सूचना दी। एसओ वेदपाल सिंह ने कपड़े मंगवाकर पहनवाए। नवजात को उसी दौरान महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। तब से लगातार डॉक्टर और स्टाफ नर्स उसकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला अस्पताल में उसका टीकाकरण कराया गया। मौजूद लोगों ने दुलारकर उसे गुड़िया नाम दिया। वहीं टीकाकरण रजिस्टर में उसके माता-पिता के नाम के आगे अज्ञात दर्ज कर दिया गया। बताते हैं कि जिस दौरान नन्ही गुड़िया कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। तब तमाम लोगों की भीड़ लगी थी। हर कोई उसे गोद में लेना चाह रहा था। उसके साथ सेल्फी भी ले रहा था। एएनएम गौसिया खान ने उसको काजल लगाया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अवधेश राठौर ने बताया कि गोद लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एसओ ने गांव में जाकर शुरू की छानबीन
एसओ कादरचौक वेदपाल सिंह ने शुक्रवार को खितौलिया गांव में जाकर इस संबंध में छानबीन की। तमाम लोगों से पूछताछ की लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि उसे किसने जमीन में दबाया था। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed