फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

तौफी नगला में महावा नदी के पुलिया के पास होने लगा कटान

Sun, 28 Aug 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
तौफी नगला में महावा नदी के पुल के पास हो रहा कटान। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कुछ इजाफा हुआ। शुक्रवार को खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर 161.96 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार को जलस्तर 161.99 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच गंगा ने कटान तेज कर दिया है। सहसवान के तौफी नगला गांव के पास महावा नदी के पुल के पास भी गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। यहां पुल के पहुंच मार्ग को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा में नरौरा से 37441, बिजनौर से 32526 और हरिद्वार से 45061 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। तटवर्ती इलाकों में कटान के साथ गंगा ने उसहैत, उसावां और गंगा-महावा तटबंधों पर भी कटान तेज कर दिया है। तौफी नगला में पुल के पास तेजी से हो रहे कटान के कारण पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। यहां पुल का पहुंच मार्ग जलस्तर बढ़ने के कारण कई दिन तक बाढ़ के पानी में डूबा रहा है। पहुंच मार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। अब जलस्तर कम होने के बाद पहुंच मार्ग से पानी तो उतर गया है, लेकिन पुल के आस-पास कटान तेज होने से खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि जिन स्थानों पर कटान हो रहा है वहां बालू भरी बोरियां लगा कर कटान रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। तौफी नगला में भी महावा पुल के पास जहां कटान हो रहा है वहां बालू भरी बोरियां लगाने का काम किया जा रहा है। हालात नियंत्रण में हैं। जलस्तर खतरे के निशान के नीचे मगर चेतावनी के निशान के ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed