फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कचहरी से लालपुल रोड होगा वनवे, बाईपास होकर शहर आएंगी रोडवेज बसें

Thu, 25 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
जीआईसी के सामने से बसे जाने से अक्सर लगता है जाम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में कचहरी तिराहे पर जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस की ओर से कदम उठाया गया है। कचहरी तिराहे से लालपुल रोड वनवे किया जा रहा है। इसके लिए मथुरा, कासगंज, मेरठ और दिल्ली आदि शहरों से आने वाली रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। उसके बाद यह बसें राजकीय मेडिकल कॉलेज से सरदार पटेल चौक और खेड़ा नवादा होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगीं। माना जा रहा है कि इससे कचहरी तिराहे पर काफी हद तक जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में कचहरी तिराहा जाम लगने की दृष्टि से सबसे संवेदनशील है। हालांकि यहां हर समय ट्रैफिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड तैनात रहते हैं। इसके आसपास सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय हैं। इसके अलावा कचहरी व न्यायालय होने से सबसे ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। यहां जाम से निपटने के लिए पहले भी योजनाएं बनीं लेकिन उनके लागू न होने से यातायात व्यवस्था जैसी की तैसी रही।
विज्ञापन

अब एक फिर यातायात पुलिस कचहरी तिराहे से लालपुल तक का रोड वनवे करने पर विचार कर रही है। यातायात पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए यातायात प्रभारी अब्दुल सत्तार खां ने परिवहन निगम के अधिकारियों, चालक और परिचालकों से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मुताबिक दिल्ली, मेरठ, मथुरा, कासगंज, एटा व इस रूट से अन्य जिलों से आने वाली रोडवेज बसें राजकीय मेडिकल कॉलेज से ही बाईपास पर डायवर्ट कर दी जाएंगी। यह बसें मेडिकल कॉलेज से होते हुए सरदार पटेल चौराहा, खेड़ा नवादा, पुरानी चुंगी और दातागंज चुंगी होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगी। इससे लालपुल से कचहरी तिराहे की ओर बसें नहीं आएंगी। कचहरी तिराहे से लालपुल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रोड वनवे रहेगा। इस योजना से कचहरी तिराहा व उसके आसपास जाम लगने की स्थिति नहीं बनेगी। जल्द ही यहां रूट डायवर्जन लागू हो सकता है।
-
स्कूल की बसों के लिए वनवे होगी काली सड़क
- शहर में कोतवाली के सामने काली सड़क काफी पतली है। हालांकि बड़े वाहन इधर से नहीं गुजरते हैं लेकिन स्कूल की बसों से इस रोड पर अक्सर जाम लग जाता है। यातायात पुलिस ने तमाम स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से इस संबंध में बात की है। स्कूल की बसों के लिए काली सड़क वनवे की जाएगी। इससे स्कूल की बसें या तो खेड़ा नवादा से लालपुल की ओर जाएंगी या फिर उधर से आएंगी। अगर बसें लालपुल की ओर से आएंगी तो जाने का दूसरा रोड तय किया जाएगा। अगर बसें लालपुल की ओर जाएंगी तो आने का दूसरा रोड तय होगा। स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों से अपना रूट बताने को कहा गया है।
-
रूट डायवर्जन से यात्रियों पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
कचहरी तिराहे से लालपुल तक का रोड वनवे होने से रोडवेज बसों का सफर करीब छह से सात किलोमीटर तक बढ़ जाएगा, लेकिन इससे यात्रियों के किराये पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस संबंध में भी यातायात पुलिस ने परिवहन निगम के अधिकारियों से बात की है।
-
कचहरी तिराहे पर जाम से निपटने के लिए यहां से लालपुल तक का रोड वनवे करने का विचार है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों से बात हो चुकी है। जल्द ही इसे लागू करके देखते हैं कि यातायात व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है।

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
-
कचहरी तिराहे से लालपुल रोड वनवे करने के संबंध में पुलिस ने बात की है। हमने भी अपना सुझाव दिया है कि जो वाहन बाहर से आते हैं, उन पर भी विराम लगाना जरूरी है। अब पुलिस द्वारा कब से रोड वनवे किया जाएगा, यह तो वही बता सकते हैं। फिलहाल हम इसके लिए तैयार हैं।
- विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed