{"_id":"62f16047e173057bb67e47b8","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly493933557","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बीरबल की खिचड़ी’ हुई सड़क, पिछले साल शुरू हुई लेकिन अब तक नहीं बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बीरबल की खिचड़ी’ हुई सड़क, पिछले साल शुरू हुई लेकिन अब तक नहीं बनी
विज्ञापन
पत्थर डालकर ऐसे ही छोड़ दिया गया उसहैत-समरेर रोड। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। उसहैत-समरेर और दातागंज-समरेर मार्ग का करीब छह किमी सड़क का हिस्सा कई गांवों के ग्रामीणों के लिए नासूर बन गया है। बारिश के मौसम में दशा और भी खराब हो गई है। यह सड़क कई गांवों को दातागंज-बरेली मार्ग से जोड़ती है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चार करोड़ की लागत से बनने वाली इस इस सड़क को एक साल पहले काम शुरू कराने के नाम पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया। अब तक निर्माण पूरा ही नहीं हो सका है।
उसहैत-समरेर मार्ग से दातागंज समरेर मार्ग के छह किसी से ज्यादा हिस्से के निर्माण का काम जून 2021 में शुरू हुआ था। निर्माण की लागत 438.71 लाख रखी गई थी। कार्यदायी संस्था को निर्माण पूरा करने के बाद जून 2027 तक अनुरक्षण भी करना था। अनुरक्षण के लिए भी 42.23 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवाओं ने कासगंज की एक फर्म को सड़क निर्माण का जिम्मा दिया। निर्माण के नाम पर जून 2021 में ही सड़क के छह किमी से ज्यादा हिस्से को खोदने के बाद इस पर पत्थर डाल दिया गया। लेकिन इसके बाद काम इससे आगे नहीं बढ़ा। बारिश के मौसम में यह मार्ग ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। आसपास के गांवों के लोगों को काफी समस्या हो रही है। रुदेली, भुड़ेली, धौरेरा, नेता झुकसा जैसी बड़ी ग्राम पंचायतों के साथ इनके कई मजरों के लोगों को भी अतिरिक्त सफर और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-
कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
साल भर से उखड़ी पड़ी सड़क को ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों को नजरअंदाज करते रहे। इन दिनों बारिश का मौसम होने के कारण ग्रामीणों की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में ग्रामीणों में रोष भी पनप रहा है। जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
-
उसहैत-समरेर मार्ग से दातागंज समरेर मार्ग को लेकर शिकायतें मिली हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण समय से पूरा नहीं होने से समस्या हो रही है। इस बारे में संबंधित विभाग से जानकारी मांगी गई है। ग्रामीणों की शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
-रामशिरोमणि, एसडीएम दातागंज
कच्ची सड़क से निकलना दूभर, पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिले लोग
बदायूं। दातागंज क्षेत्र के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सार्थक द्विवेदी समेत कई लोग लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद से मिले। उन्होंने कहा कि दातागंज क्षेत्र के गांव बरेनिया का मुख्य मार्ग अभी कच्चा है। इसको लेकर कई बार स्थानीय अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से सड़क को पक्का कराने की मांग की है। सार्थक ने बताया कि उन्हें आश्वासन मिला है, जल्द ही सड़क को सही करा दिया जाएगा। संवाद
सड़क पर हो गया गड्ढा, हो सकती है दुर्घटना
बदायूं। शहर के मोहल्ला कबूलपुरा छोटे सरकार के गेट के बराबर कुरऊ व बाईपास को जाने वाले रास्ते में सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जिसमें हर समय पानी भरा रहता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। शहर अमन कमेटी के जिलाध्यक्ष पुत्तन अली ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या के निदान की मांग की है। संवाद