{"_id":"62c88ab519f5a144056e58cd","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly49078581","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ दर्शन को गए बदायूं के कई श्रद्धालु भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ दर्शन को गए बदायूं के कई श्रद्धालु भी फंसे
विज्ञापन
शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा से लौटे लोनिवि के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र मोहन सक्सेना अपने परिवार
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई श्रद्धालुओं की मौत और लापता होने की खबरों के बीच बदायूं में भी शिव भक्तों के परिवारों की चिंता बढ़ गई है। परिवार के लोग उनसे संपर्क कर लगातार कुशलता पूछ रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा पर हर वर्ष बदायूं से बड़ी संख्या में शिव भक्त जाते हैं। हाल ही में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लोनिवि के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र मोहन सक्सेना समेत विभाग के सुभाष चंद्र, चंद्र प्रकाश, आशीष राठौर, रतीराम राठौर, शक्ति प्रसाद, संजीव सक्सेना आदि की घर वापसी हुई है। रवींद्र मोहन बताते हैं कि वह शुक्रवार सुबह ही लौटे थे और शाम को यह दुखद समाचार सुनने को मिला। उन्होंने वहां फंसे हुए लोगों के सकुशल लौटने की कामना की।
इसके अलावा बदायूं से ठेकेदार कालीचरन यादव, जीतू, पंकज सिंह, संजू सिंह, कुशल प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता समेत कई लोग बृहस्पतिवार को अमरनाथ रवाना हुए थे। उन्हें शुक्रवार को दर्शन करना थे। कुशल प्रताप सिंह ने मोबाइल पर बताया कि वे लोग पहलगाम में हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। फिलहाल शनिवार शाम तक यात्रा पूरी तरह रोक दी गई है। फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
-
कई लोगों का टूटा संपर्क, परिजन कर रहे कुशलता की कामना
शुक्रवार शाम अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण बाढ़ और भूस्खलन की खबरें आनी शुरू हुईं तो यहां भी लोग चिंतित दिखे। अपने परिचितों के बारे में मालूमात करने के साथ उनका हाल जाना। जिज्ञासा रही कि कौन परिचित अब भी अमरनाथ से नहीं लौटा है। जिन लोगों का अपनों से संपर्क टूट गया वे चिंतित दिखाई दिए और उनकी कुशलता की कामना करते रहे। हालांकि, देर रात तक बदायूं के किसी भक्त को लेकर अप्रिय सूचना नहीं थी।