फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने को अटेना घाट पर पूर्वाभ्यास

Sat, 09 Jul 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मोटर वोट से गंगा में निरीक्षण को निकले अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
उसहैत/उसावां। गंगा में संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दातागंज तहसील के उसहैत इलाके में अटैना गंगा घाट पर पूर्वाभ्यास किया गया। यहां पुलिस-प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग, आपदा नियंत्रण विभाग, बाढ़ खंड और पंचायती राज विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी और आपदा विशेषज्ञ जुटे। तटवर्ती ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के तरीके बताने के साथ जागरूक किया गया। राहत और बचाव कार्य के साथ आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और रसद सामग्री पहुंचाने का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

गंगा में बाढ़ के कारण लगभग हर वर्ष दातागंज तहसील में सबसे ज्यादा नुकसान होता है। यहां तटवर्ती करीब 50 गांवों को खतरा पैदा हो जाता है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी होती है। ऐसे में प्रशासन समेत संबंधित विभागों ने बाढ़ बचाव को लेकर अभी से पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया है। पूर्वाभ्यास के दौरान कंट्रोल रूम संचालन, सूचनाओं का आदान-प्रदान और राहत शिविरों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचने का ट्रायल किया गया। बाढ़ और कटान की दशा में राहत शिविरों की स्थापना, नावों की व्यवस्था, बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने समेत अन्य प्रबंधों को भी परखा गया।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इलाकों में गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसाव, एंबुलेंस की व्यवस्था, फ्लड पीएसी, मोटर वोट की उपलब्धता आदि को परखने के साथ नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने मोटर बोट से गंगा में भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूर्वाभ्यास में यह अधिकारी रहे मौजूद
अटैना घाट पर बाढ़ नियंत्रण और बचाव के मद्देनजर पूर्वाभ्यास के समय सीडीओ ऋषिराज, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य, एसडीएम दातागंज रामशिरोमणि, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा, तहसीलदार विनीत कुमार, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, आपदा विशेषज्ञ निधि पांडेय, सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह, बीईओ वीरेश कुमार, नरेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। पूर्वाभ्यास के बाद अधिकारियों ने सीडीओ ऋषिराज के साथ तटवर्ती गांव जटा का निरीक्षण किया।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed