फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

मोटर खराब होने से आरिफपुर नवादा में पानी को तरसे लोग

Thu, 07 Jul 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शहर से सटे गांव आरिफ पुर नवादा में दो माह से नलकूप में लगी पानी की मोटर खराब है, जिस कारण यहां रहने वाले को लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कत आ रही है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने कांग्रेसियों के साथ एडीएम एफआर को ज्ञापन सौंपा और समस्या के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को आरिफपुर नवादा के ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन चौधरी बफाती मियां के साथ एडीएम एफआर संतोष कुमार वैश्य से मिले। बफाती मियां ने कहा कि गर्मी में हर किसी को पानी के ज्यादा जरूरत है। जबकि आरिफपुर नवादा के लोग दो माह से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि मोटर खराब हो गया है, उसे सही कराने की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर हाजी ताहिर उद्दीन, इकरार अली, सैयद नदीम उद्दीन, फितरत अली, शमशाद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed