फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पुलिस की जरूरत पड़े तो तुरंत नंबर लगाना, न मिले तो कोतवाली जाना

Fri, 01 Jul 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कोतवाली में महिलाओं को जानकारी देते इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली। अपने घर परिवार में व्यस्त रहने वाली कस्बे की महिलाएं बृहस्पतिवार को बिसौली कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस के तौर तरीके जाने। कैसे एफआईआर दर्ज होती है, महिला, साइबर डेस्क कहां है। इन सबके बारे में विस्तार से जाना। इसके अलावा भारत सरकार की योजनाओं, प्रदेश सरकार की कार्य योजना और अपराधियों के खिलाफ कैसे कार्रवाई कराएं। इसके बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तहत बिसौली कस्बे की तमाम महिलाओं ने कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान कोतवाली में मौजूद इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने उनसे सीधे संवाद किया। हालांकि शुरुआती दौर में कुछ महिलाएं पुलिस से बात करने से कतराती नजर आईं लेकिन इंस्पेक्टर ने उनकी झिझक मिटाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को बुला लिया। पहले सभी महिलाओं को थाना कार्यालय में बैठाकर उनसे परिचय पूछा गया। यह भी पूछा कि किसी महिला को कोई दिक्कत तो नहीं है।
विज्ञापन

-
महिलाओं ने पूछे सवाल, मिले जवाब
स्वाति गुप्ता ने पूछा कि कोई घटना होने पर वह अपनी शिकायत कैसे दर्ज कराएं। इस पर इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके लिए बहुत सरल नंबर यूपी 112 मिलाएं। आपकी समस्या सुनी जाएगी। 1090 हेल्प लाइन नंबर भी मिलाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। वह सीधे कोतवाली भी आ सकती हैं। उनकी समस्या महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जाएगी। महिला पुलिस कर्मी ही उनकी समस्या सुनेंगी और उसका समाधान कराएंगी। आंचल वार्ष्णेय ने पूछा कि ठगी हो जाए तो क्या करें। इस पर उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क खुल गया है। वह अपनी शिकायत यहां दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महिलाओं ने घूमकर देखा थाना, जानीं प्रक्रियाएं
कुछ महिलाओं की थाना देखने की इच्छा थी। इस पर उन्हें पूरे थाने का भ्रमण कराया गया। उन्हें थाना कार्यालय, लॉकअप, सीसीटीएनएस, आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान संगीता रस्तोगी, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, विनीता वार्ष्णेय, राधा रानी, शशि वार्ष्णेय, मनीषा रस्तोगी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed