फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

लाखों की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस

Fri, 17 Jun 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
अलापुर में केवल दिखावे के लिए लगे हैं सीसीटीवी। संवाद - फोटो : BADAUN
अलापुर। नगर पंचायत की ओर से नागरिकों की मांग पर लगाए गए अधिकतर सीसीटीवी कैमरे या तो बंद पड़े हैं या फिर खराब हो गए हैं। कैमरे लगवाने के बाद नगर पंचायत ने इनका रखरखाव करना जरूरी नहीं समझा, जिससे इसका लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नगर में होने वाली छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से करीब छह दर्जन से अधिक प्रमुख मार्गों और बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कैमरे लगवाने का मुख्य उद्देश्य यह था कि पुलिस को घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिल सके, साथ ही नगर पंचायत में बैठकर सफाई कर्मियों के कार्यों का जायजा लिया जा सके, लेकिन पंचायत प्रशासन की अनदेखी के चलते लाखों रुपये खर्च कर लगवाए गए अधिकतर सीसीटीवी कैमरे तो बंद पड़े हैं या फिर खराब पड़े हैं। करीब साढ़े तीन साल पूर्व इन्हें लगवाया गया था।
विज्ञापन

------------
अधिकतर कैमरे चालू हालत में हैं। अगर कोई कैमरा काम नहीं कर रहा है या किसी कारण खराब हो गया है तो दिखवाकर उनकी मरम्मत कराई जाएगी।
-नाज बी, नगर पंचायत अध्यक्ष, अलापुर।
-
दातागंज में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
दातागंज। कस्बे में आधा दर्जन संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन्हीं के जरिये कस्बे की निगरानी होगी। नगर पालिका के ईओ सुनील कुमार सरोज के मुताबिक, बदायूं-बरेली तिराहा, कैला देवी मंदिर, स्टेट बैंक वाली गली, मोहल्ला बुध बाजार और करनपुर रोड चौराहा समेत कुछ अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कोतवाल सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि कैमरे लगने से अपराधों का ग्राफ नीचे आएगा और यदि कहीं कोई अपराध हो जाता है तो अपराधी को पकड़ने में भी मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed