{"_id":"62a795e610b93b2b76165db6","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly488160334","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को गोशालाओं में मिली कमियां, पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को गोशालाओं में मिली कमियां, पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सीडीओ ऋषिराज के निर्देश पर जिलास्तरीय अधिकारियों ने एक साथ जिले में स्थित गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम कमियां मिलीं। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों ने सीडीओ को सौंपी, जिस पर उन्होंने सीवीओ को कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
पशुपालन विभाग की ओर से जिले में 146 गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। जहां पर तकरीबन 12 हजार गोवंश पाले जा रहे हैं। उनको सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल पा रहा है या नहीं, इसकी जांच कराने के लिए सीडीओ ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। सीडीओ ने निर्देश पर अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तो वहां पर सुविधाओं का अकाल नजर आया।
जहां इस भीषण गर्मी में लोग छांव तलाशते नजर आ हैं वहीं करीब आठ जगहों पर पन्नी तनीं मिलीं, जबकि 20-21 जगहों पर केयरटेकर के कक्ष तक नहीं थे। यहां केयरटेकर के रात में नहीं रुकने की शिकायत भी मिली।
विज्ञापन
इसके अलावा 18 से 20 गोशालाएं ऐसी थीं, जहां पर भूसा गोदाम नहीं थे। सभी जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है।
-
जिन गोशालाओं में कमियां मिली हैं, उन जगह के बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द कमियां को पूरा कराते हुए अवगत कराएं।
- ऋषिराज, सीडीओ