फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

आरपीएफ ने मानक के विपरीत बताकर चावल के रैक की अनलोडिंग को रोका

Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी में मालगोदाम प्लेटफार्म पर आरपीएफ इंस्पेक्टर और एफसीआई कर्मचारी के बीच होती नोकझोंक। संव? - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। पंजाब से आई चावल के रैक की अनलोडिंग का कार्य शुक्रवार को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने मानक के विपरीत बताकर रुकवा दिया। इस दौरान एफसीआई कर्मियों और आरपीएफ इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी भी हुई। इस दौरान करीब तीन घंटे तक कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मालगोदाम प्लेटफार्म पर शुक्रवार सुबह चावल की रैक पहुंची। रैक पंजाब के अजीतवाला स्टेशन से लोड हुई थी। अनलोडिंग के दौरान पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने मालगोदाम प्लेटफार्म पर रैक से सटे खड़े ट्रकों को मानक के विपरीत बताया। कहा कि बोगी से तीन फुट दूरी पर ट्रक खड़े हो सकते हैं। इसी के चलते अनलोडिंग का काम रुकवा दिया गया।
विज्ञापन

एफसीआई के जिला प्रबंधक मनोज शर्मा ने ऐसा कोई नियम नहीं होने का हवाला देकर अपना पक्ष भी रखा लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान आरपीएफ ने कर्मचारियों के वाहन प्लेटफार्म के नजदीक बताकर उनकी वीडियोग्राफी शुरू कर दी। इसी बात पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख पल्लेदार प्लेटफार्म परिसर से खिसक गए तो ट्रकों को उनके ड्राइवर प्लेटफार्म परिसर से भगा ले गए। पल्लेदारों के ठेकेदार रामऔतार और शिवम ने पूरे मामले से स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार और वाणिज्य अधिकारी गंगा प्रसाद को अवगत कराया। एफसीआई के जिला प्रबंधक ने अपने वरिष्ठ अफसरों को भी फोन किया। करीब तीन घंटे बाद ने प्लेटफार्म के नजदीक से वाहन हटाए गए, तब कहीं जाकर रैक अनलोडिंग का काम शुरू हो पाया।
बता दें कि रैक अनलोडिंग के लिए करीब नौ घंटे का समय तय है। अनलोडिंग निर्धारित समय में नहीं होने पर माल अनलोड कराने वाले का जुर्माना चुकाना पड़ता है।
-
स्टेशन अधीक्षक ने की कब्जे की शिकायत
आरपीएफ इंस्पेक्टर और एफसीआई जिला प्रबंधक के बीच वार्ता के दौरान स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार ने कुछ मुद्दों पर शिकायत की। स्टेशन अधीक्षक ने पंखारोड मोड़ पर रेलवे की सड़क किनारे की भूमि पर ठेला-खोमचा और अस्थायी पार्किंग पर कार्रवाई की वकालत की। कहा- रैक लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान भारी वाहन इसी मोड़ से होकर निकलते हैं। कभी भी हादसा हो सकता है।
-
रैक अनलोडिंग के कुछ नियम हैं। बोगियों से सटाकर ट्रक खड़े नहीं किए जा सकते। प्लेटफार्म के नजदीक निजी वाहन भी खड़े नहीं होने चाहिए। कर्मचारियों के वाहन हटवा दिए गए हैं। भविष्य में ऐसा नहीं होने का आश्वासन दिया गया है। अतिक्रमण की शिकायत पर भी गौर किया जाएगा।

- राजवीर सिंह, आरपीएफ इंसपेक्टर
-
आरपीएफ की ओर से रैक अनलोडिंग के दौरान मानक के बारे में सर्कुलर की प्रति मांगी गई है। यहां रैक कोई पहली बार अनलोड नहीं हो रही है। पहले तो ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था। मैंने विभागीय अफसरों को हकीकत से अवगत करा दिया है।
- मनोज शर्मा, जिला प्रबंधक, एफसीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed