{"_id":"628e1fe2c8b9e001a92f9134","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly486021645","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने की मुलाकात
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव व पत्र सौंपे। इसमें विधायक ने कछला गंगाघाट का 51 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण कराए जाने के लिए प्रस्ताव सौंपा।
शाक्य ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कछला गंगा घाट पर श्रावण मास, प्रत्येक माह की पूर्णिमा, अमावस्या को लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। साथ ही यहां से कावड़ यात्रा के दौरान गंगाजल भी लेकर जाते हैं।
ऐसे में सौंदर्यीकरण के साथ सुरक्षा व्यवस्था की अत्यधिक आवश्यकता होने के कारण थाने का नव निर्माण कराए जाने के लिए पत्र सौंपा ताकि गंगा घाट पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा व जाम से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
इसके अलावा विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी फायर स्टेशन नहीं होने की बात कही, वहीं महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य संकाय, बीए और एमए में अतिरिक्त विषयों को खोलने के भी मांग की। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों के कोई भी स्टेडियम नहीं होने की बात कहीं।