फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

डीएम ने कहा-ईद पर न पड़े कोई नई परंपरा

Sat, 23 Apr 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। ईद के मद्देनजर डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में कहीं कोई नई परंपरा न पड़े। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की है।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा / जुलूस न निकाला जाए। सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो न डाली जाए। यदि ऐसा कोई करता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कानून, शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं। इसके तहत प्रवर्धन शर्मा को थाना कोतवाली, उप निदेशक कृषि प्रसार को सिविल लाइंस, सीवीओ को पुलिस चौकी सोथा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को जामा मस्जिद, जिला समाज कल्याण अधिकारी को जालंधरी सराय चौराहा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को पुलिस चौकी नई सराय, पीडी डीआरडीए को छह सड़का, डीडीओ को नवादा चौकी, बीएसए को पुलिस चौकी लालपुल, डीआईओएस को मीराजी की चौकी, बीडीओ सालारपुर को थाना बिनावर, बीडीओ दातागंज को थाना मूसाझाग, तहसीलदार सहसवान को कोतवाली सहसवान, बीडीओ उझानी को थाना मुजरिया, बीडीओ सहसवान को थाना जरीफनगर के अलावा अन्य अधिकारियों को दूसरी जगहों की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी कहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों/ कर्मचारियों की तैनाती अपने स्तर से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed