{"_id":"6249ddf442c84f2122442b3c","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly480247997","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालकों से झगड़ा, निजी बसों के चालक धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालकों से झगड़ा, निजी बसों के चालक धरने पर बैठे
विज्ञापन
धरने पर बैठे निजी बस ऑपरेटर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊ। बस के आगे टेंपो लगाकर सवारियां बैठाने को लेकर बस और टेंपो चालक के बीच विवाद हो गया। विरोध में बस चालक चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। जाम लगाने की भी कोशिश की।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे बदायूं आ रही एक निजी बस का स्टाफ बस में सवारियों को बैठा रहा था। इसी दौरान एक टेंपो आया। चालक ने टेंपो को बस के आगे लगा दिया और बदायूं के लिए सवारियां बैठाने लगा। इसको लेकर बस चालक प्रेम और टेंपो चालक नीरज के बीच कहासुनी हो गई। प्रेम ने टेंपो से सवारियों को उतार लिया। कुछ देर के बाद नीरज अपने साथियों के साथ आया और उसने प्रेम को टेंपो में डालकर ले जाने की कोशिश की। यहां अपहरण का शोर मच गया। लोगों ने टेंपो को पीछा कर नीरज को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
इससे गुस्साए बस चालक पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। बस चालंकों ने जाम लगाने की भी कोशिश की। उनका आरोप था कि डग्गामार वाहनों के कारण बसों का खर्च नहीं निकल रहा। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
एसओ अलापुर संजय सिंह ने बताया कि झगड़ा करने वाला टेंपो चालक हिरासत में है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद