फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

गंगा आरती स्थल पर बनेगा टिन शेड

Sun, 03 Apr 2022 06:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट के आरती स्थल का सुंदरीकरण कराने के लिए श्री गंगा सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार पूर्वाह्न केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा से भेंट की। आरती स्थल पर टिनशेड का निर्माण कराने के लिए उन्हें पत्र सौंपा गया। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपनी सांसद निधि में से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा से उनके निवास पर भेंट करने वाले श्री गंगा आरती सेवा समिति के सदस्यों में किशनचंद्र शर्मा, हरी अग्रवाल, सौरभ शर्मा और मुनीश अग्रवाल ने उन्हें गंगा आरती स्थल पर श्रद्धालुओं को होने वाली दिक्कतों से भी अवगत कराया। बताया कि आरती स्थल पर टिन शेड नहीं होने की वजह से खासकर बारिश के दिनों में दिक्कत बढ़ जाती है। समिति के सदस्यों की मांग पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी सांसद निधि की पहली किस्त में से 11 लाख रुपये टिन शेड निर्माण के लिए देंगे। इसके अलावा भी अगर और राशि की जरूरत पड़ी तो उसकी व्यवस्था कराई जाएगी। बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री वर्मा का कछला गंगाघाट से विशेष लगाव भी है। वह पहली बार राज्यसभा सांसद फिर केंदीय मंत्रिमंडल में जगह पाने के बाद कछला में गंगा आरती में हिस्सा ले चुके हैं। इधर, समिति के सदस्य किशन चंद्र शर्मा ने बताया कि सांसद निधि से धनराशि अवमुक्त होते ही टिन शेड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। आरती स्थल के पास गेस्ट हाउस का निर्माण भी हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed