फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जो रास्ता ठीक था, वहां भी खड़ी कर दी बाधा

Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
गद्दी चौक पर पड़ा मलबा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के गद्दी चौक पर मलबा पड़ा होने के कारण आवागमन में दिक्कत आ रही है। तीन दिन पहले यहां दो स्थानों पर नगर पालिका की पाइप लाइन फट गई थी। इस कारण जलभराव और कीचड़ हो गया था। शुक्रवार को पाइप लाइन तो जोड़ दी गई, लेकिन मलबा वहीं पर छोड़ दिया गया। एक गड्ढा भी नहीं भरा गया।
विज्ञापन

गद्दी चौक से पनवड़िया की ओर जाने वाली सड़क पहले ही उखड़ी पड़ी है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इसका निर्माण चालू हुआ था, लेकिन बदायूं में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद निर्माण रोक दिया गया। दूसरी सड़क पुराना बस स्टैंड की ओर जाती है। इस पर भी सड़क से ज्यादा गड्ढे हैं। ऐसे में लावेला चौक और नई सराय की ओर जाने वाली सड़क ही ठीक है। इस पर भी मलबा पड़ा होने से यहां जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने शनिवार को नगर पालिका में मलबा हटवाने और गड्ढे बंद कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed