फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दिवाली गंदगी के ढेर पर मनाई, अब होली भी दूर नहीं

Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शहर में गोशाला रोड पर नाला चोक होने से हुआ जल भराव और कीचड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में नगर पालिका के सफाई कर्मियों की मनमानी जनता पर भारी पड़ रही है। दिवाली पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी थी तो पूरे शहर में गंदगी का साम्राज्य रहा। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन की भी काफी किरकिरी हुई। अब होली पर भी बदइंतजामी है। सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं हैं, लेकिन शहर में कई इलाकों में गंदगी फैली है। ऐसे में होली भी गंदगी के बीच मनाने के आसार नजर आ रहे हैं। बिना बारिश शहर के कई इलाकों में कीचड़ और जलभराव से परेशानी हो रही है। दिवाली के बाद होली पर भी गंदगी के कारण महिला वर्ग भी काफी आहत है।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था लंबे समय से बेपटरी है। कुछ प्रमुख इलाकों में तो सफाई कर्मचारी पहुंचते हैं। यहां से कूड़ा भी उठाया जाता है, लेकिन शहर की कई घनी बस्तियों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते। कभी-कभार आते भी हैं तो ढंग से सफाई नहीं करते। ऐसे में नालियां और नाले चोक हो गए हैं। कूड़ा भी नहीं उठाया जाता। इसके चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। पटियाली सराय, शहवाजपुर, नई सराय, ब्राह्मपुर, जवाहरपुरी, आदर्श नगर, शिवपुरम, कल्यान नगर, लोची नगला, सैय्यदबाड़ा, मीराजी चौकी, बजरंग नगर, जोगीपुरा, रामनगर, विजय नगर आदि मोहल्ले दुर्दशा का शिकार हैं।
विज्ञापन

शहर में परशुराम चौक के पास ही नाला चोक होने से गोशाला रोड पर कई दिन से कीचड़ और जलभराव बना हुआ है। नई सराय पुलिस चौकी के पास कच्ची लीक रोड पर महीनों से जल निकासी नहीं हो रही। पनबड़िया, लोटनपुरा, चौधरी सराय, नाहर खां सराय, कबूलपुरा आदि मोहल्लों में भी होली से पहले सफाई न होने के कारण आम लोगों के साथ महिलाएं भी आहत हैं। इन इलाकों में भी सफाई कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सफाई नायकों से साठगांठ कर मौज करते हैं सफाई कर्मी
नगर पालिका के पास बड़ी संख्या में नियमित, संविदा और ठेका सफाई कर्मचारी हैं। इनको अलग-अलग मोहल्लों में तैनाती दी गई है। शहर के सभी इलाकों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सफाई नायकों पर होती है। सफाई नायक की रिपोर्ट पर ही सफाईकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है। काफी सफाई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने सफाई नायकों से साठगांठ कर रखी है। इसके चलते वे ड्यूटी पर नहीं जाते। सफाई नायक उनके खिलाफ कोई रिपोर्ट भी नहीं देते। अगर कभी संबंधित क्षेत्र में कोई अधिकारी निरीक्षण को पहुंचता है तो उससे पहले सफाई कर्मी को बता दिया जाता है और वहां सफाई करा दी जाती है।
-
सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च होता है मोटा बजट
सफाई व्यवस्था के नाम पर नगर पालिका हर माह मोटा बजट खर्च करती है। कूड़ा ढुलाई के लिए वाहनों के डीजल और इनके रखरखाव पर भी मोटा खर्च आता है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों के वेतन मद में भी करोड़ों खर्च किया जाता है। डीजल और वाहनों के रखरखाव में खेल किया जाता है। इसका खामियाजा शहर के लोगों को गंदगी के रूप में भुगतना पड़ता है। गंदगी के कारण ही मार्च के पहले सप्ताह से ही शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है।
-
यह बोलीं महिलाएं
शहर दुर्दशा का शिकार है। दिवाली पर जो हालात थे वह होली पर भी ठीक नहीं हो रहे। दिवाली पर तो सफाई कर्मियों की हड़ताल की बात कह दी गई थी, लेकिन अब तो हड़ताल नहीं है। इसके बाद भी सफाई नहीं हो रही।
-माया रस्तोगी, सैय्यदवाड़ा
-
नगर पालिका अगर अपना काम सही ढंग से करे तो शहर सुंदर दिख सकता है। कूड़ेदान के नाम पर ही घपले हो चुके हैं। पालिका प्रशासन के साथ सफाईकर्मी भी पूरी तरह से बेलगाम हैं। इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है।
-रीता, पनबड़िया
-
कभी कभार ही सफाई कर्मचारी आता है। मोहल्ले में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई न होने के कारण नालियां चोक हैं। होली से पहले नगर पालिका को विशेष सफाई अभियान चलाने की जरूरत है।
-कीर्ति, मीराजी चौकी
-
शहर में तमाम स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। नाले-नालियां चोक होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। नगर पालिका के सफाई कर्मी कुछ खास इलाकों में ही सफाई करते हैं। कई धर्म स्थलों के पास भी गंदगी है।
-अर्चना, सैय्यदगंज
-
नगर पालिका अपना काम जिम्मेदारी से करे। समय से सफाई कर्मी आएं और समय से कूड़ा उठाया जाए तो कोई समस्या नहीं होगी। शिकायतें करने के बाद भी सफाईकर्मी नहीं आते। सभासद भी नहीं सुनते।
-स्वाति, काली सड़क
-
त्योहार से पहले भी नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत नहीं समझी है। दिवाली पर शहर का हालत सभी देख चुके हैं। होली पर भी अगर इसी तरह से गंदगी रहती है तो ज्यादा समस्या होगी।
-सुधा, पंजाबी चौक
-
गंदगी, कीचड़ और जलभराव के कारण सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं और बच्चों को होती है। नगर पालिका सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं देती। लोगों भी सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक नहीं हैं।
-किरन, सैय्यदवाड़ा
-
होली पर अगर शहर का ऐसा ही हाल रहा तो मुश्किल होगी। नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि कम से कम होली से पहले विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाए। गंदगी के कारण अभी से समस्याएं हो रही हैं।

-आभा रस्तोगी, सिविल लाइंस
-
हमने होली पर सफाई व्यवस्था के लिहाज से शहर को 19 भागों में बांटा है। यहां व्यापक रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा। लापरवाही का पता लगने पर कुछ कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले हैं। होली पर शहर में पूरी तरह सफाई रहेगी।
- दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed